बाग~गरिमामयी सम्मान समारोह* ~~
*कोरोना के कर्मवीर योद्धाओं का गर्मजोशी के साथ हुआ सम्मान * ~~
ग्रामीण एवं क्षेत्रवासियों के लिए डॉक्टर बने भगवान कोरोना कि इस लड़ाई में~~
दीपक जायसवाल टांडा
9685833838~~
बाग:- अपने घर परिवार व स्वास्थ्य की चिंता किये बिना अपनी सारी क्षमताओं को कोरोना से जारी जंग में नियोजित कर जनता को इस जंग मे विजयी बनाने वाले विभिन्न विभागों के कोरोना कर्मवीर योद्धाओं व समाजसेवियों का म्. प्र आंचलिक पत्रकार संघ,चयन ट्रेडर्स तथा एकलव्य ग्रामीण सामाजिक संस्था द्वारा गरिमामयी सम्मान समारोह आयोजित कर गर्मजोशी के साथ स्वागत सम्मान किया गया । मंचासीन अतिथिगणो एम एस बारिया( एस डी ओ पी) , सुनील कुमार डावर ( तहसीलदार), आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन काबरा व वरिष्ठ समाज सेवी महेश जैन द्वारा,माँ सरस्वती के चित्र का पूजन व दीप प्रज्वलन करके शुभारंभ किया गया। मंचासीन अतिथियों का,काबरा परिसर की बालिकाएं नवनी व मोक्षिता काबरा ने तिलक लगाकर स्वागत किया, वही पत्रकार संगठन के उपस्थित पत्रकारों ने भी अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। राजस्व विभाग पुलिस प्रशासन स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग,पंचायत बाग के सफाईकर्मी, जनपद के विभिन्न सेवाभावी अधिकारी कर्मचारियों व सेवा भारती व हिंदुत्व सेवादल के समर्पित महानुभावों को शील्ड ट्रॉफी श्रीफल व पुष्पहारों से भावभीना सम्मान किया गया । सामाजिक दूरी का पालन करते हुए आयोजित इस सम्मान समारोह में नगर व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक गण व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन काबरा ने तीन माह से जारी कोरोना संक्रमण आपदाकाल में शासन के निर्धारित नियमों का पालन करवाने में समर्पित निष्ठा भाव के साथ पूर्ण कार्य क्षमता से कार्य करते हुए बाग विकासखंड को पूर्णतः कोरोना मुक्त करवाने में अहम भूमिका का निर्वाह करने वाले सभी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों की दिन रात अपनें कर्तव्यों के साथ कियें गये कार्यों एवं जागरूक जनता के सहयोगियों के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की ।तहसीलदार सुनीलकुमार डावर ने कोरोना मुक्त बाग ब्लॉक को प्रशासनिक नियमो के पालन में जनता के अपेक्षित सहयोग का सुफल बताया वही एस डी ओ पी बारिया जी ने सामाजिक सरोकार से ओतप्रोत कार्यक्रम
आयोजित करने हेतु आंचलिक पत्रकार संघ की सराहना की । इस अवसर पर कोरोना की जंग मे मैदाने जंग मे डटे रहें टप्पा के नायब तहसीलदार एस.एस.जारोलिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाग के बी.एम.ओ. डा.राकेश शिंदे, एवं बाग थानाप्रभारी कमलेश सिंगार ने भी अपनें अनुभवों को,किस तरह इस कोरोनासंक्रमण से निपटा गया, और क्षेत्रीय जनता से सहयोग मिला, किस तरह व्यूह रचना मे सहयोग मिला, और जनपद बाग किस तरह अब तक मुक्त रहा, साथ ही इन अनुभवी अधिकारियों ने भविष्य मे हमें किस तरह अपनी जीवनशैली के साथ जीना है,किस तरह हमे अपने क्षेत्र मे कोरोनासंक्रमण को रोकना है,हमे किहतरह जनजागरण करना है,व सतर्क रहना है,इन सभी मुद्दों पर अपने सारगर्भित उदबोधन मे बतलाया जाकर जनजागृति के अभियान को बनाये रखने का आव्हान किया गया।
इस अवसर पर कोरोना के विरुद्ध मैदाने जंग में डटे रहे कर्मवीर उन सभी
योद्धाओं में, एस डी ओ पी एम.एस. बारिया जी , तहसीलदार सुनील कुमार डावर नायब तहसीलदार एस एस जारोलिया बाघ थाना प्रभारी कमलेश सिंघार ,जनपद सीईओ सुनंदा कांबले, बी एम ओ डॉ आर के शिंदे , टांडा स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक एच पी तोमर , महिला चिकित्सक डॉ नेहा मालवीय व डॉ सीके कन्नौज, ,वी.बी. मुवैल,जनादेश पर नजर के जागरू प्रबन्ध सम्पादक सोमेश्वर पाटीदार ,बी ई ओ वी एस मंडलोई , बी आर सी प्रभारी राजेन्द्र झाला , एस आई सुरेंद्र कनेश , जी एस भयडिया ,एवं प्रशिक्षु डाक्टर पवार व रावत, ए.एस.आई.रानी राठौड़ , सेवा भारती के डॉ प्रकाश पटेल, ईश्वर ब्रजवासी, विजय धारवाल, राजेश झवर,हिन्दुत्व सेंवा दल के राहुल राठौर,सोमेश सावलिया , ग्राम पंचायत बाग के सचिव गनपत सेंगर , ओम शर्मा , मंत्री गण–नरेंद्र बघेल , भंवरसिंह अलावा , बाग कस्बा पटवारी विश्वनाथ तिवारी आदि को शील्ड सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर नगर के विलक्षण प्रतिभा शाली बाल चित्रकार रूद्रकुमार शर्मा का भी संगठनों ने शील्डसम्मान–पत्र श्रीफल वफुलमालाओं के साथ, उनका व उनके पिता का स्वागत सम्मान किया गया।
इस अवसर बाल चित्रकार ने अपने द्वारा बनाए हुए चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई, एवं अतिथियों को उनके चित्र भेंट किए ।
आंचलिक पत्रकार संघ के बृजजाजू विशाल नामदेव,सदस्य जय तापडिय़ा, दिनेशझँवर,यूनूस खान,शिव परिहार,राजूपँवार,जाफर खान,रजत मानधन्या,चन्द्रपालसिंह अजनारिया,रितेशकाबरा,टाण्डा के दीपक जायसवाल आदि ने अतिथियों का फुलमाला से स्वागत किया। कार्यक्रम का शानदार व सफल संचालन आंचलिक पत्रकार संघ के जिला सचिव ब्रज जाजू ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष विशाल बाबा नामदेव ने माना ।इस अवसर पर,सोशलडिस्टेंश के साथ समस्त आंगतुक अतिथियों के सहभोज के साथ समापन हुआं।
Home
धार
बाग~गरिमामयी सम्मान समारोह* ~~
*कोरोना के कर्मवीर योद्धाओं का गर्मजोशी के साथ हुआ सम्मान * ~~
ग्रामीण एवं क्षेत्रवासियों के लिए डॉक्टर बने भगवान कोरोना कि इस लड़ाई में~~
दीपक जायसवाल टांडा
9685833838~~

Post A Comment: