खिलेडी/नागदा~~ स्वर्गीय रतन सिंह कामदार समाज की धरोहर थे जिसे भूलाया नहीं जा सकता~~
जगदीश चौधरी खिलेडी 6261395702~~
खिलेडी/नागदा~~ स्वर्गीय रतन सिंह कामदार समाज की धरोहर थे जिसे भूलाया नहीं जा सकता आप का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है आपके नेतृत्व में समाज ने नई इबारत लिखी है समाज के लिए आपका जीवन समर्पित व त्याग भरा रहा।आप समाज के लिए सदा प्रेरक बने रहेंगे।
उक्त बातें राजपूत धर्मशाला रंगारा खेड़ी नागदा में शनिवार को स्वर्गीय रतन सिंह कामदार की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समाज के दशरथ सिंह पटेल मनासा ने कही ।सर्वप्रथम सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष इंदर सिंह जलोद धर्मशाला समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह परिहार समाज के वरिष्ठ रतन सिंह पिंजराया आदि के नेतृत्व में स्वर्गीय कामदार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।समिति से जुड़े ईश्वर सिंह तवर ने स्वर्गीय कामदार के जीवन व धर्मशाला के लिए दिए योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए । मेहरबान सिंह रेशमगारा ने कहां की आप सदा अच्छाई वह सत्य का साथ देते रहे आपकी यादें यहां निर्मित धरोहर मैं सदा झलकती रहेगी।कमल सिंह परिहार ने कहा की स्वर्गीय कामदार का अधिकांश समय धर्मशाला के लिए समर्पित रहा समाज के प्रत्येक सदस्य को साथ लेकर चलने की विचारधारा रखते थे। गोवर्धन सिंह डोडिया ने कहा कामदार का जीवन सदैव समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा समाज की एकजुटता के लिए सदैव अग्रणी रहे समाज को उनके नक्शे कदम पर चलते हुए उनके प्रेरक कार्यों को आगे बढ़ाना है। व्यक्ति जीते जी अपने नाम से पहचाना जाता है परंतु मरने के बाद भी यदि लोगो के बीच जीवित रहना है तो अपने जीवन काल में किए गए सदकार्य समाज के बीच उस व्यक्तित्व की याद उन्हें सदा जीवित बनाएं रखती है स्वर्गीय कामदार भी समाज में अपने कार्यों के बल अपनी अमिट छाप छोड़ कर गए है उन्हें भुलाया नहीं जा सकता।
श्रद्धांजलि सभा के पश्चात धर्मशाला समिति के हाईवे बाबत बैठक में चर्चा हुई अध्यक्ष राजेंद्र सिंह परिहार ने लेखा-जोखा प्रस्तुत किया अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई श्रद्धांजलि सभा व बैठक में समाज के भारत सिंह मंडलोई, भैरू सिंह खंडीगारा, भुवान सिंह सोलंकी, समुंदर सिंह जाधव, स्व. कामदार के पुत्र कमल सिंह कामदार, राजेंद्र सिंह पटेल, मोहन सिंह डोडिया, गजराज सिंह चावड़ा, मनोहर सिंह पटेल, गौरे सिंह पलवाड़ा, मुकेश फौजी, सागर सिंह चावड़ा, मेहरबान सिंह मोरी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
चित्र संलग्न -नागदा राजपूत समाज धर्मशाला में पुष्प अर्पित व मोन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाजजन।
Home
धार
खिलेडी/नागदा~~ स्वर्गीय रतन सिंह कामदार समाज की धरोहर थे जिसे भूलाया नहीं जा सकता~~
जगदीश चौधरी खिलेडी 6261395702~~

Post A Comment: