खिलेडी~~कानवन थाना प्रभारी कमलसिह गेहलोद एंव पुरी टीम का पुष्प हार पहनाकर एंव प्रशंसा पत्र देकर सम्मान किया~~

जगदीश चौधरी खिलेडी 6261395702~~

विश्व का प्रत्येक देश  कोरोना वायरस की महामारी से अपने स्तर पर लड रहा है। भारत में कोरोना के खिलाफ जंग में लड़ रहे कर्मवीर योद्धाओं की अग्रिम पंक्ति में डॉक्टरों के साथ पुलिस वाले तैनात है। डॉ अगर मरीजो को बचाने में लगे है तो पुलिस वाले लॉक डाउन लागु करवाने में लगे है। वैसे तो ज्यादातर लोगो की  नजरो में पुलिस की छवी अच्छी नहीं होती है। किन्तु देश मे आई इस विपत्ति की घड़ी में जिस तरह पुलिस  दिन रात एक करके लॉक डाउन लागू करवाने में लगी है,  ऐसे में पुलिस की एक खूबसूरत तस्वीर भी सामने आई है।  पुलिस की जहाँ तारीफ हो रही है,अफसोस वही कही पुलिस को लोगो के आक्रोश का सामना भी करना पड़ा है।कानवन क्षेत्र में  कोरोना महामारी के खिलाफ  जंग लड़ रहे खाकी वर्दी के कर्मवीर योद्धाओं ने अपने कार्यकाल में तीन माह लॉक डाउन को बरकरार रखने में दिया।कोराना संकट के कार्यकाल में थाना प्रभारी कमलसिह गेहलोद ने अपने सफल प्रयास से कानवन थाना क्षेत्र में लॉक डाउन का पालन करवाते हुए हर गाँव में बार बार जाकर लोगो को समझाया था तथा शारिरिक दूरी का कड़ाई से पालन करवाया था। लॉक डाउन के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में हुई लूटपाट की घटना से नगर तथा क्षेत्र को सम्हालने की दोहरी भूमिका भी निभाना पडी।एंव तीन माह में वरिष्ठ अधिकारीयो के मार्गदर्शन में तथा अपने  कर्मचारियों के साथ नगर की जनता से ताल मेल बिठाकर  कोरोना जैसे संकट की घड़ी में आत्म विश्वास एवं धेर्य का परिचय देते हुए नगर की जनता को अपने परिवार का हिस्सा मानते हुए एवं अपने मिलनसार स्वभाव से भी लोगों को समझाने का सफल प्रयास किया, नहीं मानने वालो को अपनी पुलिस की खोफ वाली छवि का भी समय समय पर उपयोग किया।वही कोराना जैसी वैशेषिक महामारी मे समाज के हर वर्ग को सुरक्षा प्रदान करने व गरीब समुदाय के लोगों की मदद करने के लिए कानवन थाना प्रभारी कमलसिह गेहलोद,आरक्षक विपीन कटारा एवं पुरी टीम का पुष्प हार पहनाकर एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मान किया गया। साथ ही इस महामारी मे कडोदकला गाँव मे आयुर्वेदिक चिकित्सालय मे मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण व उन्हें उचित परामर्श देने के लिए डाक्टर गोरलाल ठाकुर का भी स्वागत कर प्रशंसा पत्र देकर सम्मान किया। सहारा क्लब, पत्रकार संघ, बोल बम कावड यात्रा संघ के सदस्य गोपाल सिह सोलंकी, दिनेश रघुवंशी, कृष्णा मारु, कन्हैयालाल धाकड,महेन्द्र सांखला, महेश धाकड,शरीफ़ शेख,बाबू पटेल, विजय राठौर,अमन जैन, राजेश पटेल, राहुल राठौर आदि सदस्य उपस्थित थे।


Share To:

Post A Comment: