।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 26 जून 2020 शुक्रवार संवत् 2077 मास आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि प्रातः 07:06 बजे तक रहेंगी पश्चात षष्ठी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातः काल 05:36 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:24 बजे होगा । मघा नक्षत्र प्रातः 11:26 बजे तक रहेंगा पश्चात पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा सिंह राशि में दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहू काल प्रातः 10:51 से 12:31 बजे तक रहेंगा । अभिजित् मुहूर्त दोपहर 12:05 से 12:59 बजे तक रहेंगा , उसमें भी 12:31 से 12:59 बजे तक का समय श्रेष्ठ रहेंगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेंगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो
--: *विशेष* :--
आज स्कंद पंचमी , द्वारिकाधीश पाटोत्सव कांकरोली , श्री जगद्गुरु वल्लभाचार्य बैकुंठवास , हेरा पंचमी उडीसा , छठ तिथि क्षय , कुमार षष्ठी व्रत , कुसुम्बा व कर्दम षष्ठी बंगाल , श्री महावीर स्वामी गर्भ कल्याणक जैन । जय हो
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशि फल*
मेष :~ आप पूरे दिन शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी । परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता से हताशा होगी । सत्ता के सम्बंध में चिंतित रहेंगे । काम की भाग - दौड़ में परिवार मे ध्यान नहीं दे पाएँगे । यात्रा टालें । पाचनतंत्र सम्बंधी शिकायत होगी । आपका व्यवहार किसी को हानि न पहुँचाए इसका ध्यान रखें ।
वृषभ :~ आप आज हर कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से पूरा करेंगे और सफलता भी मिलेगी । पिता से कोई लाभ मिलेगा । विद्यार्थीगण पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे । संतानों के अध्ययन या अन्य मामलों के पीछे खर्च या पूँजी निवेश होंगा । सरकार की ओर से लाभ होंगा ।
मिथुन :~ नई योजनाएँ शुरू करने के लिए आज अनुकूल दिन है । व्यवसायियों को सरकारी लाभ और नौकरी वालों को उच्च पदाधिकारियों की कृपा दृष्टि
। भाई - बंधुओं और पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बंध रहेंगे । प्रतिस्पर्धियों से विजय प्राप्त करेंगे । दिन के दौरान तेजी से घटने वाली घटनाओं में व्यस्त रहेंगे ।
कर्क :~ आज शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी । जिससे मन में नकारात्मक विचार आएंगे । किसी गलत फहमी के कारण मनमुटाव होंगे जिससे पारिवारिक वातावरण गंदा हो जाएगा । विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान नहीं दे सकेंगे। धन खर्च की मात्रा बढ़ेगी। अनैतिक प्रवृत्तियों की तरफ मन न दौड़े , इसका ध्यान रखें ।
सिंह :~ भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ निर्णय शक्ति के कारण आज कोई भी कार्य त्वरित निर्णय लेकर पूरा करेंगे। समाज में मान - प्रतिष्ठा बढ़ेंगी । पिता तथा अभिभावकों का सहयोग मिलेगा । मन आनंदित रहेगा । फिर भी स्वभाव में उग्रता और अहं आपकी बागी बिगाड़े नहीं , उसका ध्यान रखें । स्वास्थ्य सम्बंधी मामूली शिकायत रहेगी ।
कन्या :~ आँख सम्बंधी शिकायत होगी । पारिवारिक सदस्यों से मनमुटाव होगा । उग्रवाणी और अहं से किसी के साथ झगड़े न हो , उसका ध्यान रखें । आकस्मिक खर्च होगा । नौकरी पेशावालों को अपने अधीनस्थ व्यक्तियों से संभलकर चले । कोर्ट - कचहरी का कामकाज आज टाले ।
तुला :~ आज विविध क्षेत्र में लाभ मिलने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे । प्रवास पर्यटन का आयोजन आपके दैनिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे । गृहस्थ जीवन में सुख - शांति बनी रहेगी । स्त्री मित्रों से मिलन होगा । आय में वृद्धि होगी ।
वृश्चिक :~ आपके हर कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे । मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । नौकरी - व्यवसाय में प्रगति होगी । उच्च पदाधिकारिगण और बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा । धन लाभ होगा । व्यापारी वर्ग की बकाया राशि के पैसे मिलेंगे । संतानों की प्रगति से मन खुश रहेगा । शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा ।
धनु :~ शरीर में थकान , ऊबन और बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य नरम - गरम रहेगा । मन चिंता से व्याकुल रहेगा । प्रवास यात्रा स्थगित रखें । भाग्य साथ न देता हुआ लगेगा। नौकरी - धंधा की जगह उच्च पदाधिकारियों के क्रोध का शिकार बनना पड़ेगा । प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद - विवाद टालें । साहसिक प्रवृत्तियाँ न करें ।
मकर :~ खान - पान पर ध्यान नहीं रखेंगे तो आज तबीयत खराब हो सकती हैं । मरीज़ की चिकित्सा , प्रवास या व्यापारिक कार्यों के मै खर्च होगा । नकारात्मक विचार और क्रोध को दूर रखने से बहुत सी मुसीबतों से बच जाएँगे । भागीदारों के साथ मतभेद होगा । नौकरी - धंधा के क्षेत्र में प्रतिकूल वातावरण होगा । नए सम्बंध स्थापित करते समय सावधानी रखें ।
कुंभ :~ भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल के साथ प्रणय और रोमांस आपके दिन को रंगीन बनाएँगे । आनंद दायक प्रवास पर्यटन और सुरुचिपूर्ण भोजन , नए वस्त्र आपके आनंद को दुगना करेंगे । सार्वजनिक मान - सम्मान में वृद्धि होगी । भागीदारी में लाभ हैं।
मीन :~ घर में सुख - शांति और आनंद के वातावरण से आप दैनिक कार्यों को आत्मविश्वासपूर्वक कर सकेंगे । हालांकि स्वाभाविक उग्रता और वाणी की आक्रामकता पर आज संयम रखें । नौकरी में सहकर्मियों और अधिनस्थो का सहयोग मिलेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: