बड़वानी~कोरोना जैसी महामारी में भी शिवानी निभा रही अपनी भूमिका~~
बड़वानी /कोरोना जैसी महामारी के इस दौर में सही सूचना लोगो तक पहुंचे, जिससे वे एहतियार्थ के कदम सही समय पर उठा सके । इसके लिये जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रामेश्वर कोठे ने जिले में नियुक्त समस्त पैरालीगल वालेंटियरो को भी सक्रिय करते हुये उन्हें अपने कार्य क्षेत्र के निवासियों को सही जानकारी देते हुये उन्हें बार - बार हाथ धोने का महत्व बताने का निर्देश दिया था । इस निर्देश के कारण आज सभी पैरालीगल वालेटियर अपनी इस सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी निभा रहे है।
बड़वानी नगर में नियुक्त कुमारी शिवानी चोयल भी अपने इस सामाजिक दायित्व का निर्वहन सफाई कर्मी, पुलिस कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के अमले के साथ मिलकर निभा रही है। उन्होने उपरोक्त सभी के सहयोग से जहाॅ अपने क्षेत्र के गरीब बस्तियो में होममेड मास्क वितरित कर लोगो को सही तरीके से सैनिटाइजर से हाथ धोने की विधि बताई है। वही लोगो को लाॅक डाउन के नियमो का पालन कर सोशल डिस्टेंस बनाये रखने का महत्व भी बताया है। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुनीता चैहान और सुश्री बबीता पंवार के साथ घर-घर जाकर सर्वे कार्य कर लोगो को राशन की दुकान से मिलने वाले निः शुल्क राशन के बारे में भी बताया है।

Post A Comment: