भिड़/गोरमी-कोरोना महामारी के बीच स्वास्थ्य  कर्मवीरों का संघ के स्वमसेवको ने किया सम्मान~~

रणवीर परमार 9584917700~~

गोरमी।देश मे कोरोना महामारी के बीच  देवदूत की भांति काम कर रहे स्वास्थ कर्मियों  का आज गोरमी पीएचसी पर जाकर  राष्ट्रीय स्वमसेवक संघ के स्वमसेवको ने सभी स्वास्थ कर्मवीरों को धन्यबाद देते हुऐ उनका सम्मान  अंग वस्त्र देकर एबम सेनिटाइजर एबम मास्क देकर उनका  सम्मान किया।इस अबसर पर तहसील कार्यवाह कुंजबिहारी बरुआ ने कहा की इस समय कोरोना महामारी में अगर कोई सबसे ज्यादा मेहनत कर रहा है तो बो स्वास्थ अमला है जो अपनी जान माल की चिंता न करते हुऐ रात दिन आम लोगो की सेवा कर रहे है ये देवतुल्य बात है और पूरा स्वास्थ अमला हम लोगो के लिये देवदूत से  कम नही है ऐसे कर्मवीरों का सम्मान करना हम लोगो के लिये भी बड़े गौरव की बात है इस अबसर पर मेडिकल ऑफिसर डॉ ए बी भारद्वाज ने कहा की आमजन  का इतना प्रेम और स्नेह हम लोगो को ओर  काम करने की शक्ति देता है।गोरमी सर्कल में संघ जब से लोकडौन हुआ है तब से गरीबो को राशन एबम रोजाना लोगो को मास्क वितरण कर रहा है इस अबसर पर मुख्य रूप से तहसील कार्यवाह कुंजबिहारी बरुआ  चेतन भदौरिया सुभाष शर्मा कल्याण नरवरिया भूरे ओझा रामशरण शर्मा अनुराग शर्मा मुकेश शर्मा दिवाकर मिश्रा  आदि उपस्थित थे।


Share To:

Post A Comment: