।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 04 मई 2020 सोमवार संवत् 2077 मास वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि प्रातः 06:16 बजे तक रहेंगी पश्चात द्वादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातः काल 05:46 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:01 बजे होगा । उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र सायं 07:19 बजे तक रहेंगा पश्चात हस्त नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कन्या राशि में दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहू काल प्रातः 07:36 से 09:13 बजे तक रहेंगा । अभिजित् मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:51 बजे तक रहेंगा । दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेंगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करें । जय हो
--: *विशेष* :--
आज मोहिनी एकादशी व्रत , त्रिस्पर्शा महाद्वादशी व्रत , श्री हित हरिवंश महाप्रभु जयंती , परशुराम द्वादशी ,
आज भगवान मधुसूदन का पूजन कर व्रत करें तो उससे अग्निष्टोम के समान फल मिलता है । जय हो
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं 9425491351
*आज का राशि फल*
कोरोनो जैसी महामारी को भगाना है देश कों बचाना है प्रधान मंत्री जी ने हाथ जोड़कर अपील की थी और आज मे भी कहता हूं आप अपने और परिवार के जीवन के लिये घर से बाहर ना निकले । जय हो
मेष :~ आप का दिन आर्थिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से लाभदायी रहेगा। धनलाभ के साथ आप लंबी अवधि के लिए धन का आयोजन भी कर पाएँगे। अगर आप व्यापार के साथ जुडे़ हुए हों तो उसके विस्तार की योजना बना पाएँगे। शरीर एवं मन से आप तरोताजा रहेंगे ।
वृषभ :~ आप अपनी वाणी से किसी को मंत्रमुग्ध कर लाभ ले पाएँगे तथा मेलजोल के सम्बंध बना सकेंगे आपकी वैचारिक समृद्धि में बढ़ोतरी होगी, तथा आप का मन प्रफुल्लित रहेगा। आज मेहनत की अपेक्षा परिणाम कम मिलने पर भी दृढतापूर्वक आगे बढ़ पाएँगे। धन का व्यवस्थित योजना बनाने के लिए आज का दिन सानुकूल है।
मिथुन :~ आज आपके मन में भांति-भांति के विचारों की तरंगे उठेंगी। आप उन विचारों में खोए रहेंगे। आज बौद्धिक कार्यों में जुड़ना पडेगा, लेकिन वादविवाद में न उतरे । आज आप संवेदनशील रहेंगे। विशेषकर माता एवं स्त्री सम्बंधित विषयों में भावुक रहेंगे। मानसिक थकान रहेगी एवं विचारो में असमंजस रहेगा।
कर्क :~ आज आपका दिन शुभ रहेगा। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। मित्र एवं स्वजनों से भेंट होगी। प्रियजनों से सुख एवं आनंद प्राप्ति होगी। आज किए गए कार्य में सफलता प्राप्त होगी। नोकरी या व्यापर में प्रतिस्पर्धीयों पर विजय प्राप्त कर पाएँगे। आर्थिक लाभ होगा। सामाजिक मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
सिंह :~ आज आपका दिन मध्यम है, परंतु आर्थिक रूप से लाभदायी रहेगा। व्यय अधिक होगा। दूर सदूर के संदेश से लाभ होगा। आज परिवारवालों का अच्छा सहयोग मिलेगा। स्त्री मित्र भी आपके सहायक होंगे। आप अपनी मधुर वाणी से किसी का भी मन जीत पाएँगे। कार्यो में सफलता मिलने की संभावना है।
कन्या :~ आपका दिन मध्यम फलदायी है । विचारों की समृद्धि बढेगी। लाभकारी तथा मेलजोल भरे संबंध आप वाणी की सहायता से बना सकेंगे। व्यावसायिक रुप से दिन लाभदायी रहेगा। आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक लाभ ले सकेंगे। सुख और आनंद की प्राप्ति होगी।
तुला :~ असंयमित या अविचारी व्यवहार आपको परेशानी में डालेगा । अतः ऐसे व्यवहार से बचें। दुर्घटना से बचें । खर्च अधिक होगा । व्यावसायिक व्यक्तियों के साथ उग्र विवाद होगा , इसलिए वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से बचें , कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानी बरतें।
वृश्चिक :~ आज का दिन लाभदायी हैं। नौकरी-व्यवसाय में लाभ होगा। मित्रों से भेंट होगी तथा प्राकृतिक स्थल पर घूमने जा सकते है । स्त्री मित्रों से लाभ होगा। उपहार मिलने से लाभ होगा। उपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।
धनु :~ आज का आपका दिन शुभ है । परोपकार की भावना से अन्य लोगों को सहायता के लिए उत्सुक रहेंगे। व्यापारिक योजना व्यवस्थित होगी । व्यापार के कारण प्रवास हो सकता है। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति है।
मकर :~ आज का दिन मध्यम फलदायी है। मानसिक उद्वेग से आप परेशान रहेंगे । स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ थकान या आलस्य रहेंगा । संतानो की पढा़ई-लिखाई तथा स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। व्यावसायिक रुप से नई विचारधारा अपना सकेंगे। व्यर्थ के खर्च से दूर रहें ।
कुंभ :~ अनैतिक और निषेधात्मक कार्यों तथा नकारात्मकता से दूर रहें । अत्यधिक विचार और क्रोध मानसिक अस्वस्थता रहेगी । स्वास्थ्य खराब होगा। परिवार में खटराग होगी । खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी होगी।
मीन :~ आज व्यापारियों के लिए उज्जवल भविष्य हैं। व्यवसाय में भागीदारी से लाभ है। साहित्य सृजक, कलाकार और कारीगर अपनी सृजनात्मकता निखार सकेंगे और आदर पाएँगे। ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: