हरदा ~बाबीसा ब्राह्मण समाज ने सोशल मिडिया पर प्रतियोगिता आयोजित कर मनाया भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव~~
शाम को घर के बाहर जलाए दीप ~~
अंकुश विश्वकर्मा हरदा ~~
हरदा । भगवान परशुरामजी के प्रकटोत्सव दिवस पर रविवार को बाबीसा ब्राह्मण समाज शाखा हरदा द्वारा सोशल डिस्टेंसिग का पालन कर सोशल मीडिया पर ही सोशल प्रोग्राम ऑनलाईन आयोजित किये गये समाज के अध्यक्ष गोपाल शुक्ला व
महामंत्री शैलेन्द्र जोशी ने बताया कि लाॅकडाउन के कारण मंदिर बंद होने तथा अन्य कार्यक्रम प्रतिबंधित है।
स्लोगन गीत कविता चित्रकला रंगोली फैंसी ड्रेस संस्मरण आदि सभी प्रतियोगिता के कार्यक्रम घर पर ही रहकर सामाजिक ग्रुप पर आयोजित किये गये। बच्चों और मातृशक्तिगण ने उक्त आयोजन मे उत्साहित होकर सहभागिता की। इस अवसर पर
स्वीकृति पांडे अनुभव जोशी अनुम जोशी प्रविधा शुक्ला संस्कार व्यास प्रखर शुक्ला मानसी शुक्ला अविशी पांडे चिन्मय पांडे श्रेयांश पंडित वंशिका पंडित आशी व्यास श्रेया डाले अवनी शर्मा पलाश दुबे अर्चित शुक्ला संचित पांडे तुषार डाले अमिशी शर्मा दिव्या शुक्ला अंशुल पांडे पूर्वी शुक्ला तरूष डाले चंचल उपाध्याय स्वस्ति डाले सहित बड़ी संख्या में बच्चों ने सहभागिता करते हुए
रंगोली फैंसी ड्रेस चित्रकला स्लोगन गीत कविता जीवन संस्मरण आदि की मनमोहक प्रस्तुति दी । भगवान गणेश की पेटिंग मे कर्मवीर योद्धाओ का बेहतरीन चित्रण किया गया। आयोजन की फोटो और वीडियो सोशल ग्रुप पर प्रेषित की गई।शाम को घर के बाहर दीप जलाकर अलग अलग घर पर रूचिकर 56 व्यंजन बनाकर भगवान परशुराम जी को नैवेद्य लगाया तथा पूजा आरती की।घर पर रहकर इस तरह के सामूहिक कार्यक्रम की सभी शाखाओ के सदस्यों ने प्रशंसा की ।आज की परिस्थिति मे सोशल ग्रुप की सार्थकता और सकारात्मक उपयोग की पहल अनुकरणीय रही है।सभी प्रतिभागियों को आगामी कार्यक्रम मे पारितोषिक और प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे।
Home
हरदा
हरदा ~बाबीसा ब्राह्मण समाज ने सोशल मिडिया पर प्रतियोगिता आयोजित कर मनाया भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव~~
शाम को घर के बाहर जलाए दीप ~~
अंकुश विश्वकर्मा हरदा ~~

Post A Comment: