।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 28 अप्रैल 2020 मंगलवार संवत् 2077 मास वैशाख शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि दोपहर 03:08 बजे तक रहेगी उपरांत षष्ठी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातः काल बजे 05:51 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06 58 बजे होगा । आद्रा नक्षत्र मध्य रात्रि 01:33 बजे तक रहेंगा पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मिथुन राशि में दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहू काल दोपहर 03:39 से 05:15 बजे तक रहेंगा । अभिजित् मुहूर्त दोपहर 12:01 से 12:51 बजे तक रहेंगा । दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेंगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो
--: *विशेष* :--
*आज श्री जगद्गुरु आद्य शंकराचार्य जयंती व सूरदास जयंती*
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशि फल*
कोरोनो जोसी महामारी को भगाना है देश कों बचाना है , प्रधान मंत्री जी ने हाथ जोड़कर अपील की थी और आज मे भी कहता हूं आप अपने और परिवार के जीवन के लिये घर से बाहर ना निकले । जय हो
मेष :~ आपको नए कार्य करने की प्रेरणा देंगे। विचारों में अस्थिरता से कुछ मामलों में उलझन रहेंगी । नौकरी या व्यवसाय में स्पर्धात्मक वातावरण रहेगा। भाई- बंधुओं के साथ मेल-जोल रहेगा। उससे लाभ होगा। स्त्रियों को वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए।
वृषभ :~ मन की डवाँडोल वृत्ति महत्त्वपूर्ण अवसरों से आपको वंचित रखेगी। आज नए कार्य का आरंभ नहीं करें । बातचीत में आपका व्यवहार संघर्ष करेगा। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है।
मिथुन :~ आज ताजगी और स्फूर्ति रहेगी । उत्तम भोजन सुंदर वस्त्रालंकार और मित्रों स्वजनों के साथ आपका दिन आनंद में व्यतीत होगा। आर्थिक लाभ और आयोजनों के लिए अनुकूल दिन है। खर्च अधिक होगा। इसलिए उस पर संयम रखें ।
कर्क :~ परिवार में मनमुटाव से मानसिक बेचैनी रहेगी। मन द्विधा में रहेंगा इसलिए महत्त्वपूर्ण निर्णय टाले । किसी के साथ गलतफहमी या वाद-विवाद न हो ध्यान रखें । स्वास्थ्य मैं लापरवाही तंदुरुस्ती खराब करेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में संभलकर करें । मानहानि और धन हानि होने की संभावना है।
सिंह :~ आज आपके लिए लाभदायक साबित होगा, परंतु मन की डवाँडोल स्थिति आए हुए अवसर खो न दे ध्यान रखें । घर में माँगलिक कार्य होंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी पेशावालों की आय में वृद्धि होगी। बाहर जाने का आयोजन होगा।
कन्या :~ नए कार्यों की बनाई हुई योजनाएँ साकार होंगी। पिता के साथ आत्मीयता के साथ लाभ होगा। व्यापारी और नौकरीवालों को आगे बढ़ने का योग है। धन, मान- सम्मान में वृद्धि होगी। सरकार की तरफ से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
तुला :~ बौद्धिकों या साहित्यानुरागियों के साथ मुलाकात आप ज्ञान गोष्ठि में समय बितेगा । नए कार्य का आरंभ कर सकेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। संतानों की समस्याओं से चिंता होगी।
वृश्चिक :~ वाणी और व्यवहार पर आज संयम रखें । दैनिक कार्यों के अलावा नए कार्य हाथ में नहीं ले। अच्छे स्वास्थ्य हेतु खान-पान में ध्यान रखें। अचानक धन लाभ होगा।
धनु :~ मनोरंजन की दुनिया में विहार करेंगे। सार्वजनिक सम्मान और ख्याति मिलेगी। बौद्धिक, तार्किक विचार - विनिमय होगा। भागीदारी में लाभ होगा।
मकर :~ व्यापार- धंधे के विकास और आर्थिक लाभ आज अनुकूल दिन है। वसूली या पैसे की लेन-देन में सफलता मिलेगी। आयात- निर्यात के व्यापारियों को लाभ होगा। कानूनी उलझनों से बचें । तंदुरुस्ती अच्छी रहेगी। विरोधियों की चाल निष्फल जाएगी।
कुंभ :~ मानसिक अशांति और उद्वेग भरा दिन है। अनिर्णायकता रहेगी, इसलिए ठोस निर्णय नहीं ले सकेंगे। पेट की बीमारी से बचें , कार्य निष्फलता से हताशा होगी और आकस्मिक धन खर्च होगा।
मीन :~ आज के दिन सावधानी रखें । पारिवारिक में मतभेद पैदा होगा। माता के स्वास्थ्य चिंता रहेगी । स्वास्थ्य खराब हो सकता हैं । मानसिक उद्वेग और धन और मानहानि होगी। स्थावर मिल्कियत के दस्तावेज बनवाने में ध्यान रखें । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: