अंजड~कोरोना से बचना है तो इस दवा का करें सेवन~~

दवा खाने से बढ़ रही प्रतिरोधक क्षमता~~

सतीश परिहार अंजड~~

अंजड-- आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी गाईड लाइन एवं जिला आयुष अधिकारी डाँ. एच. एस. तोमर के दिशा निर्देशन में प्रभारी मेडिकल आँफिसर डाँ. जे.पी. पंडित, आयुष मेडिकल आँफिसर डाँ. मोतीलाल अवासे  ने बताया कि नगर सहित आसपास के क्षेत्र में कोरोना वायरस की महामारी से बचाव के लिए आयुर्वेद की शंषम्नीवटी व त्रिकुट चुर्ण तथा होंम्योपैथी की दवाएं बहुत कारगर है। उन्होने बताया कि आयुष विभाग द्वारा बिते 9 अप्रेल से क्षेत्र में उपरोक्त औषधियां आमजनों को वितरित की गई हैं। उन्होने बताया कि आयुष विभाग एडवाइजरी जारी होते ही कोरोनारोधक औषधि का वितरण शुरू किया गया था। उन्होने बताया कि 9 अप्रेल से अभी तक लगभग 37000 लोगों को संस्थाओं से और घर-घर जाकर औषधि दी गई। दवाओं के वितरण के इस कार्य कि टिम के सदस्यों में मिना पांचाल , मदनलाल धनगर सुपरवाइजर, एएनएम श्री मती कोमल पाटीदार, रेखा परिहार , कलावती वैष्णव, रेखा रावल सहित सभी आशाकार्यकर्ताओं आदि का सहयोग मिल रहा है।  
आयुष डाक्टर एवं पैरामेडिकल स्टॉफ के साथ कोरोना वायरस के संबंध में जागरूकता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। बताया गया है कि आमजनों में इन दवाइयों का वितरण स्वस्थ्य विभाग के कर्मचारियों के माध्यम से घर-घर कराया जा रहा है। इसके साथ ही होम्योपैथिक अस्पताल औरआयुर्वेद अस्पतालों में दवाइयों का वितरण नि:शुल्क कराया जा रहा है। डांक्टरों का मानना है कि इन दवाइयों के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होने से कोरोना संक्रमण से बचाया जा सकता है।


Share To:

Post A Comment: