हरदा ~जिले से भेजे गए सैंपल में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव,~~
अंकुश विश्वकर्मा हरदा ~~
हरदा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किशोर कुमार नागवंशी ने बताया कि जिले से कोरोना संक्रमण की जांच हेतु एम्स भोपाल भेजे गए सैंपल में से 1 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि सिराली तहसील के ग्राम भटपुरा निवासी युवक की रिपोर्ट 26 अप्रैल को पॉजिटिव प्राप्त हुई है। 26 अप्रैल तक जिले से कुल 44 सैंपल जांच हेतु भेजे गए है। इनमें से 38 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव तथा 1 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। शेष की रिपोर्ट अप्राप्त है।
हरदा में पहला कोरोना केस, इंदौर से लौटा था ग्रामीण युवक भटपुरा गांव निवासी 39 वर्षीय युवक के सैंपल लिए गए थे 14 दिन का क्वारेंटाइन पूरा कर चुका था, 22 अप्रैल को शुगर जांच कराने के लिए आने पर टीबी के लक्षण दिखे थे कोरोना का - हरदा जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कर कहर रखा है भर्ती, कलेक्टर ने कहा- गांव सील कर रहे हैं। जरूर जीतेंगे हम... लॉकडाउन में घर पर ही रहिए, आपका संयम ही तोड़ेगा कोरोना की चेन

Post A Comment: