।।  *सुप्रभातम्*  ।।
               ।।  *संस्था  जय  हो*  ।।
           ।।  *दैनिक  राशि  फल*  ।।
           आज दिनांक 27 अप्रैल 2020 सोमवार संवत् 2077 मास वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 02:30 बजे तक रहेगी उपरांत पंचमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातः काल 05:52 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:57 बजे होगा । मृगशीर नक्षत्र मध्य रात्रि 12:29 बजे तक रहेंगा पश्चात आद्रा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा प्रातः 11:46 बजे तक वृषभ राशि में भ्रमण करते हुए मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे । आज का राहू काल प्रातः काल 07:39 से 09:15 बजे तक रहेंगा । अभिजित् मुहूर्त दोपहर 12:01 से 12:53 बजे तक रहेंगा । दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेंगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करें । जय हो

                  *ज्योतिषाचार्य*
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
         श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351

                   *आज का राशि फल*  

कोरोनो जैसी महामारी को भगाना है देश कों बचाना है प्रधान मंत्री जी ने हाथ जोड़कर अपील की थी और आज मै भी कहता हूं आप अपने ओर परिवार के जीवन के लिये घर से बाहर ना निकले । जय हो

          मेष :~ आज के दिन समाधानकारी व्यवहार से किसी के साथ संघर्ष नहीं होगा , जो की आप के और सामने वाले दोनों के हित में रहेगा । लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है। भाईयों के बीच में प्रेम बढेगा। फिर भी मध्याहन के बाद आप की चिंताओं में वृद्धि होगी और उत्साह कम होगा। संवेदनशीलता में वृद्धि होगी।

          वृषभ :~ महत्वपूर्ण कार्यो को आज पूर्ण करें । धन लाभ की संभावना है। आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। परंतु मध्याहन के बाद व्यावहारिक निर्णयों में दुविधा बढ़ेगी। हाथ में आया अवसर गवाँ सकते हैं। हठीले व्यवहार से लोगों के साथ घर्षण हो सकता हैं ।

          मिथुन :~ घर में परिवारजनों का विरोध रहेगा। कार्यों के प्रारंभ के बाद वे अपूर्ण रहेंगे। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता होगी । परंतु मध्याहन के बाद कार्य का उत्साह बढेगा। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

          कर्क :~ आज व्यापार में लाभ के योग हैं । परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगडेगा। परिवारजनों के लिए उन्हीं के साथ खर्च होगा। अकस्मात न हो इससे संभले ।

          सिंह :~ नए कार्य हेतु आज का दिन शुभ है । अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होगा । परिवारजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएँगे। आय में वृद्धि हैं।

          कन्या :~ आप के व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी धन का लाभ ले पाएँगे। स्वास्थ्य संभालकर चले । दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याहन के बाद कार्यालय में उपरी अधिकारी का सहयोग मिलेगा।  व्यावसायिकों को पदोन्नति से लाभ होगा। सम्मान होने से मन प्रसन्न रहेगा।

          तुला :~ शिथिलता एवं अधिक कार्यभार के कारण व्याकुलता रहेंगी ।  आप कार्य पूर्ण कर पाएँगे। अपने स्वास्थ का ध्यान रखते हुए हानिकर भोजन न लें। नए कार्य का प्रारंभ के लिए भी आज के दिन उत्साह रहेगा। 

          वृश्चिक :~ प्रातःकाल आप की शारीरिक स्फूर्ति और प्रफुल्लितता बनी रहेगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का स्वाद ले पाएँगे। मध्याहन के बाद आप को सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। मध्याहन के बाद खान-पान में ध्यान रखें । कार्य अपूर्ण रह सकते है।

          धनु :~ आज का दिन आनंदपूर्ण और उत्साहपूर्ण बीतेगा । आप के कार्य योजनानुसार होंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।आकस्मिक धनलाभ हैं। व्यापार में वृद्धि होगी।

          मकर :~ परिश्रम की अपेक्षा कम फल मिलेगा । फिर भी कार्य में आप की निष्ठा में कमी नहीं आ पाएगी। अन्य जनों के साथ सम्बंध सुरुचीपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।  मध्याहन के बाद अधूरे कार्यों की पूर्णता होगी। अस्वस्थ व्यक्तियों को आरोग्य में सुधार होता दिखेगा। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। 

          कुंभ :~ विद्यार्थी, कलाकार और खिलाड़ियों के लिए आज का दिन अच्छा है। पिता तथा सरकार से लाभ होगा। मनोबल भी दृढ़ रहेगा। इसलिए कार्यसफलता में बाधा नहीं आएगी। फिर भी पाचनतंत्र बिगडने के कारण बाहरी खान-पान संभव टाले। पठन-लेखन में अभिरुची बढेगी। धन संबंधित आयोजन कर पाएंगे।

          मीन :~ आज काल्पनिक दुनिया में ही दिन व्यतीत करेंगे। सृजनात्मक शक्ति को भी उचित दिशा मिलेगी । दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्रता से पूर्ण होंगे । विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। संतानों के लिए समय सानुकूल है।  पिता से लाभ होगा। ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।


Share To:

Post A Comment: