बड़वानी~देश में आई आपदा में लोगों को जागरूक कर रही है ग्राम की आशा~

बड़वानी / स्वास्थ्य एवं पोषण की अन्य योजनाओं के साथ - साथ देश में आई कोरोना वायरस की आपदा के प्रति गांव में जागरूकता लाकर सामाजिक दूरी बनाने, मास्क का उपयोग करने एवं घर से बाहर नहीं निकलने के साथ-साथ सैनिटाइजर से हाथ साफ करने जैसे जागरूकता संदेशों का गांव में आशा कार्यकर्ता घर - घर जाकर संदेश दे रही हैं । साथ ही दीवारों पर स्वयं नारे लिखकर लोगों को कोरोना वायरस के प्रति सतर्क करने का भी काम कर रही है।
ग्राम तलवाड़ा डेब की सुश्री सारिका धनगर से जब दीवार पर नारे लिखते समय पूछा गया कि उन्हें कोरोना से भय नहीं लगता, तब उन्होंने बड़ा ही सरल किंतु सटीक जवाब दिया की कोरोना से डर के नहीं,  लड़ के जीतना है और यह बात पूरे ग्रामवासियों को समझाना है। ग्राम की सक्रिय कार्यकर्ता का यह मनोबल देखकर हमारा विश्वास और दृढ़ हो जाता है कि निश्चित ही हम कोरोना जैसी महामारी पर सामूहिक संकल्प के साथ विजय प्राप्त करेंगे।


Share To:

Post A Comment: