राजोद~ विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सेनेटाइजर मशीन का लोकार्पित किया~~

पवन वीर राजोद 9993688124~~

राजोद ~कोरोना महामारी के चलते स्वास्थ्य की दृष्टि से लोगो को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से राजोद के सरकारी चिकित्सालय में क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सेनेटाइजर मशीन को लोकार्पित किया,,। उल्लेखनीय है कि विधायक द्वारा सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी सरकारी चिकित्सालय में इस प्रकार की मशीन लगाई जा रही है। राजोद में सेनेटाइजर मशीन के लगने से यहाँ आने वाले मरीजों तथा स्वास्थ्य कर्मियों सुविधा होगी। सरदारपुर क्षेत्र में उपरोक्त मशीन बंनाने का कार्य मनीष वर्मा द्वारा किया जा रहा है,,इसमे खासियत यह है कि सेनेटाइजर मशीन से गुजरने वाले मरीजों को पूर्णरूप से सेनेटाइजर होकर गुजरता है। इस मौके पर मेडिकल ऑफिसर डॉ ओ.पी.परमार,सहायक डॉ यादव,प्रियंका गेहलोत,रमेश भूरिया,सुरेश द्विवेदी, पुष्पेंद्र सिंह,सुनील द्विवेदी,पवन जैन, विष्णु चौधरी, सुनील वसुनिया ,बद्रीलाल धाकड़,दशरथ नायमा,नारायण मदारिया, ग्राम पंचायत सचिव तुलसीदास बैरागी,प्रकाश परमार आदि उपस्थित थे।


Share To:

Post A Comment: