भिंड/गोरमी-कोरोना संदिग्ध मरीज मरीज के बाद मेहदाैली गांव काे प्रशासन ने किया शील्ड~~

रणवीर परमार 9584917700~~

गोरमी : नगर से 6 किलोमीटर दूर ग्राम मेहदौली गांव में कोरोना संदिग्ध मरीज मिलने से पूरे गांव को प्रशासन ने शील्ड किया
जानकारी के अनुसार ग्राम मेहदौली में बाहर से आए टिंकू पुत्र सहाबुद्दीन खान जो की उदयपुर में रहकर मेहनत मजदूरी का कार्य करता था देश में संपूर्ण लोक डाउन के बाद टिंकू का मजदूरी का कार्य बंद हो चुका था जिसके बाद टिंकू कुछ दिन पूर्व अपने गृह नगर ग्राम मेहदौली में आकर अपने परिवार के साथ रहने लगा जिसके बाद उसकी पत्नी रुबीना की तबीयत अचानक खराब हो गई तथा उसकी तबीयत खराब होने की स्थिति को देखते हुए रुबीना की मां रुबीना को मायके भिंड अपने साथ ले गई तथा रुबीना की तबीयत ज्यादा खराब होने से उसे भिंड जिला चिकित्सालय मैं भर्ती कराया रुबीना की स्थिति को देखते हुए उसको कोरोना संदिग्ध मानकर रवीना के घर मोहल्ले और पूरे गांव को बैरिकेडिंग द्वारा शील्ड किया मरीज रुबीना के ससुर शहाबुद्दीन और देवर अर्जु दीन से गोरमी थाना प्रभारी मनोज राजपूत और तहसीलदार शिवदत्त कटारे ने पूछताछ की रवीना की शादी तीन-चार माह पूर्व हुई थी वह 10 दिन पूर्व गांव में आई थी तीन-चार दिन रहने के बाद वापस अपने मायके भिंड चली गई टिंकू उदयपुर में रहता है 20 मार्च को ही घर वापस आ गया था आज टिंकू अपनी पत्नी के साथ भिंड है रुबीना भी अपने पति के साथ उदयपुर गई थी जो कि फरवरी माह में उदयपुर से वापस लौट आई थी मेरे चार लड़के हैं ताजुद्दीन अपनी पत्नी जमोला के साथ नागपुर में रहता है बबलू अपनी पत्नी भूरी के साथ अहमदाबाद में रहता है टिंकू अपनी पत्नी रुबीना के साथ उदयपुर में और अर्जु दीन अपनी पत्नी चांदनी के साथ अहमदाबाद में रहता है


4 माह की प्रेग्नेंट है रुबीना

रवीना के ससुर साहद्दीन ने बताया कि टिंकू की शादी 5 माह पूर्व रुबीना के साथ हुई थी जिसके बाद रुबीना टिंकू के साथ उदयपुर में रहने लगी तथा 4 माह की प्रेग्नेंट रुबीना को टिंकू के साथ अकेले रहने में परेशानी आने लगी इस वजह से वह फरवरी के माह में वापस अपने घर में मेहदाैली गांव में आ गई थी

डॉक्टर की टीम ने गांव में पहुंचकर की स्कैनिंग
जैसे ही रुबीना की तबीयत की खबर गोरमी के स्वास्थ्य विभाग को लगी वैसे ही तत्काल मेडिकल ऑफिसर अवध बिहारी भरद्वाज आयुष मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर दीपक जैन ने गांव में पहुंचकर सहाबुद्दीन के परिवार और उनके आसपास के परिवार की स्कैनिंग की और कहा कि अगर आप लोगों को किसी भी प्रकार से कोई तबीयत में परेशानी आती है आप तत्काल हमें सूचना दें और सभी लोग अपने अपने घरों में 14 दिन तक क्वॉरेंटाइन रहे

सैंपल रिपोर्ट पर टिकी निगाहें

आप सभी ग्रामवासी की निगाहें टिंकू और उसकी पत्नी के सैंपल रिपोर्ट पर टिकी है स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रिपोर्ट एक-दो दिन मैं आ सकती है यदि किसी की भी रिपोर्ट को रोना पोजिटिव निकलती है तो गांव और नगर के लिए काफी मुश्किल हो जाएगी


Share To:

Post A Comment: