।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 25 अप्रैल 2020 शनिवार संवत् 2077 मास वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि प्रातः 11:53 बजे तक रहेगी उपरांत तृतीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातः काल 05:53 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:54 बजे होगा । कृतिका नक्षत्र रात्रि 08:58 बजे तक रहेंगा पश्चात रोहिणी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि में दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहू काल प्रातः काल 08:54 से 10:29 बजे तक रहेंगा । अभिजित् मुहूर्त प्रातः 11:39 से 12:29 बजे तक रहेंगा । दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेंगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशि फल*
कोरोनो जैसी महामारी को भगाना है देश कों बचाना है प्रधान मंत्री जी ने हाथ जोड़कर अपील की थी और आज मै भी कहता हूं आप अपने और परिवार के जीवन के लिये घर से बहार ना निकले ।
मेष :~ आपको आर्थिक मामलों और लेन-देन के मुद्दों में सचेत रहें । विवाद से बचे अन्यथा परिवार मे कलह होगा । खाने-पीने में सावधानी रखें वरना स्वास्थ्य खराब हो सकता है.। आज समय से भोजन भी नहीं मिलेगा। व्यर्थ में खर्च हो सकता है।
वृषभ :~ आज का दिन लाभ से भरा होगा। शारीरिक और मानसिक रुप से काफी स्वस्थय रहेगें तथा ताजगी का अनुभव करेंगे। आप अपनी कलात्मकता और सृजनात्मकता का उपयोग कर पाएंगें। आर्थिक योजना और धन लाभ है। परिवार के साथ समय आनंदपूर्ण बीतेगा।
मिथुन :~ आज आप वाणी और व्यवहार में सावधानी रखें । आपकी बातचीत से कोई गलतफहमी न हो, उसका ध्यान रखें। आपका स्वास्थ्य के साथ आंखों में तकलीफ हो सकती है , ध्यान रखें। आज खर्च का दिन है। मानसिक चिंता रहेगी।
कर्क :~ आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा। नौकरी और व्यवसाय में अनुकूल परिस्थितियाँ होगीं। मित्रो, विशेष कर स्त्री मित्रों से लाभ होगा। अपने प्रिय व्यक्ति के साथ समय बिताएंगें। आर्थिक योजनाएं होगी ।
सिंह :~ आप अपने दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से सभी कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी बौद्धिक प्रतिभा दिखेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन सकते हैं। उच्च पदाधिकारियों को आप अपने काम से प्रभावित कर सकेंगे। पिता की तरफ से लाभ होगा।
कन्या :~ आपका आज का दिन आनंददायक बीतेगा। आर्थिक लाभ होगा तथा विदेश में रहनेवाले सगे- सम्बंधियों के समाचार मिलेगें जिससे आप काफी प्रसन्न रहेगें । भाई- बहनों से लाभ होने की संभावना है। गूढ़ विद्या की ओर आपका आकर्षण बढ़ेगा, साधना सिद्धि के लिए आज का दिन अच्छा है।
तुला :~ आप किसी नए काम का आरंभ नहीं करें । अपनी वाणी और व्यवहार को नियंत्रण में रखें अन्यथा गलतफहमी होने से आपको नुकसान हो सकता है।अपने हितशत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ का ख्याल रखें।
वृश्चिक :~ आप आज के दिन आमोद प्रमोद में बिताएंगे । अपने दैनिक कार्यों से मुक्त होकर अपने लिए थोड़ा समय निकाल सकेंगे। व्यापार और भागीदारी में लाभ होगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान- सम्मान बढ़ेगा।
धनु :~ आपका दिन शुभ होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश कीर्ति तथा आनंद की प्राप्ति होगी। कुटुंबीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं पर विजय मिलेगी। आर्थिक लाभ की संभावना है।
मकर :~ आज मानसिक रुप से अशांत और असमंजस में रहेंगे। आप ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे जिससे तनावयुक्त रहेगें। आज महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें। भाग्य का साथ नहीं रहेगा जिससे काफी निराशा होगी ।
कुंभ :~ अत्यधिक संवेदनशील होने से आप मानसिक बेचैनी और अस्वस्थता रहेगी। इससे जिद्दीपन आएगा। सार्वजनिक मानहानि न हो, ध्यान रखें। संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेज में सावधानी रखें।
मीन :~ आज कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय लेगें । कार्य अच्छी तरह से पूरे होंगे। सृजनात्मक और कलात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। भाई- बहनों से लाभ होगा।सार्वजनिक जीवन में मान- सम्मान मिलेगा।( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: