बैतूल~सैनिटाइजर से नगर में छिड़काव शुरू कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये~~
टेक्टर पर लगे पंप की सहायता से सैनिटाइजर का छिड़काव करते ग्राम पंचायत कर्मचारी~~
सचिन शुक्ला बैतूल~~
शाहपुर - कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये ग्राम पंचायत द्वारा जरूरत मंद लोगो को व अन्य महकमों के द्वारा लोगों को मुफ्त में मास्क बांटा जा रहा है और भोजन भी कराया जा रहा है । तो वहीं दूसरी ओर मंगलवार को ग्राम पंचायत ने नगर में ट्रैक्टर पर लगे स्प्रे पंप ,टैंकर व कर्मचारियों के माध्यम से नगर को सैनेटाइज किया जा रहा है।
पंचायत क्षेत्र के अन्य वार्डो की जगहों पर सेनेटाइजर घोलकर उसका छिड़काव किया जा रहा है। ग्राम पंचायत सरपंच मंगीता बाई ने बताया कि नगर को सैनिटाइज करने के लिए इन दिनों आधा दर्जन कर्मचारियों और 1 स्प्रे पंप लगा ट्रेक्टर , 1 टैंकर का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सैनिटाइजर से
इसे ध्यान में रखकर नगर की सड़कों एवं सड़क के आजूबाजू में इसका छिड़काव किया जा रहा है। उप सरपंच अमित महतो ने बताया कि सेनेटाइजर छिड़काव यह काम मंगलवार के दिन से शुरू हो गया है। अब तक 1 और 2 वार्डों में काम पूरा कर लिया गया है। सचिव रजनीकांत शुक्ला ने बताया कि नगर में सेनेटाइजर की सिंचाई की जा रही है पर शासन प्रशासन चाहता है कि यहाँ के लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे।इसमें खुद की भलाई से लेकर परिवार ,पड़ोसी एवं देश तक के हित की बात शामिल है।
लोग कोरोना वायरस के नजाकत को गम्भीरता से ले अन्यथा नही ले घर पर ही रहे लॉक डाउन का पालन करें ।
Home
बैतूल
बैतूल~सैनिटाइजर से नगर में छिड़काव शुरू कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये~~
टेक्टर पर लगे पंप की सहायता से सैनिटाइजर का छिड़काव करते ग्राम पंचायत कर्मचारी~~
सचिन शुक्ला बैतूल~~

Post A Comment: