अंजड~पत्रकार को पितृशोक~~

अंजड--प्रेस कल्ब अंजड के अध्यक्ष विजय गनवानी के वयोवृद्ध पिता का गुरूवार को आकस्मिक निधन हो गया। गुरुवार सुबह करीब छ बजे 86 वर्षीय दितन मामा गनवानी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे भाजपा की राजनीति से जुडे हुए थे और गत एक वर्ष से बीमार चल रहे थे। वे अपने पीछे दो पुत्र व नाती-पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

दितनमामा गनवानी के आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में लोग पत्रकार विजय गनवानी के घर पहुंचे और ढ़ांढस बंधाया।वहीं नगर के गणमान्य नागरिकों ने शोक संवेदना प्रकट किया। नर्मदा नदी के छोटा बडदा तट पर अंतिम संस्कार किया गया। ज्येष्ठ पुत्र विजय गनवानी ने उन्हें मुखाग्नि दी। शव यात्रा में नगर अंजड के जनप्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों के लोग समेत गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।


Share To:

Post A Comment: