बड़वानी ~साकार नवशक्ति सेवा संस्था रंगपंचमी होली पर्व विशेष आवश्यकता वाले बच्चो के आश्रम में पहुँच मनाया ~~


बड़वानी - शहर की साकार नवशक्ति सेवा संस्था सदैव ही सेवाकार्यो को लेकर जानी जाती है। संस्था का प्रत्येक सदस्य किसी भी पर्व को जरूरतमन्दों के साथ मनाने का संकल्प लिया हुआ है। संस्था के सदस्य सबसे पहले उनके साथ ही त्योहारों को मनाते है जिनके साथ उनका परिवार नही होता है। इसी क्रम में संस्था द्वारा विगत 3 वर्षो से रंगपंचमी होली पर्व विशेष आवश्यकता वाले बच्चो के आश्रम में पहुँच मनाया गया। बच्चो को पहले अल्पाहार ग्रहण करवाया, फिर बच्चो के साथ ढोल तासो पर नृत्य कर उनके साथ होली खेली। साथ ही इसी उपलक्ष्य पर संस्था के सदस्य विष्णु अलावे ने जिला चिकित्सालय में भर्ती एक प्रसूता के लिए अपना अमूल्य ए पॉजिटिव रक्त जिला रक्तकोष में दान दिया। संस्था के सदस्यों ने बताया कि किसी के दुःखो को हर लेना ही सच्ची होली है। इस दौरान संस्था की निशा गुप्ता, सुनीता शुक्ला, तरुणा बघेल, जया व्यास सहित अन्य सदस्य उपस्तिथ थे।


Share To:

Post A Comment: