बड़वानी~सुमधुर गीतो की प्रस्तुति के साथ मनाया गया रंगो का पर्व रंगपंचमी~~

बड़वानी~ कम आन टेलेन्ट म्यूजिक क्लब बड़वानी के तत्वावधान में संगीत प्रेमियो के द्वारा रंगो का पर्व रंगपंचमी सुमधुर गीतो की प्रस्तुति के साथ मनाया गया।  रंग बरसे शीर्षक से आयोजित इस कार्यक्रम का निर्देषन कम आन टेलेन्ट म्यूजिक क्लब बड़वानी के संचालक अनिल बकावले के द्वारा किया गया। संगीत पे्रमियो की उपस्थिति में एक से बढ़कर एक होली गीतों की प्रस्तुति विभिन्न गायको के द्वारा दी गयी।
कार्यक्रम में होली गीतो की प्रस्तुति सर्वश्री अनिल बकावले, सुनिता शुक्ला, रागिनी वर्मा, प्रीति मकासरे, गायत्री राठौड़, डाॅक्टर सुनिल जामुने, दीपक मोरे, कमलेष गंगवाल, दिनेष कौषल, रवि पांचाल, दिनेष भर्गव, विक्रम सोंलकी, संजय पिपलोदे,  विजय निहाले एवं अन्य गायको ने दी।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्री लक्ष्मण चैहान, समाजसेविका श्रीमति नीलम श्रीवास्तव, श्रीमति पिंकी गुप्ता, पत्रकार श्री राजेष राठौड़, श्री श्याम राठौड़ एवं श्री आर. आर. प्रिन्स थे। कार्यक्रम का शानदार संचालन श्रीमति सुनिता राज ने किया। उक्त जानकारी संचालक श्री अनिल बकावले ने दी।


Share To:

Post A Comment: