अंजड~पिछले साल हुई थी मृतका रंजना और सुमित कि शादी
पति , ससुर और सास पर मार कर कुंए में फेंकने के लगाए आरोप~~
मृतका के परिजन पति से अंतिम संस्कार करवाने पर अडे रहै, थाना प्रभारी द्वारा परिजनों को मना कर शव को पोस्टमार्टम करवाकर कर भिजवाया~~
मृतका रंजना का ठीकरी के पास कुंदामाल में मायका तो तलवाडा डेब के पास भुतकराई में ससुराल था~~
सतीश परिहार अंजड़~
अंजड:- तलवाड़ा डेब के समीप ग्राम भूतकराई में एक नवविवाहिता रंजना बाई पति सुमित उम्र 22 साल की लाश सन्दिग्ध अवस्था मे शनिवार देर शाम 6 बजे घर से कुछ ही दूरी पर स्थित कुए में पाई गई।
मृतका के मा नानुबाई के अनुसार रंजना और सुमित की शादी पिछले साल ही हुई थी। वही कुछ दिनों से दोनो के बीच मे आपसी विवाद भी चल रहा था। जिसके चलते मृतका के पिता द्वारा दोनो को समझाइस दी गई थी।
मृतका के मायके वाले जो कि कुंदामाल रहते है उन्हें रंजना के मौत की सूचना गाँव वालो द्वारा दी गई।
थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका रंजना पति सुमित की गुमसुदगी की रिपोर्ट अंजड थाने में ससुर आशाराम द्वारा शनिवार को दर्ज करवाई थी जिसमे उन्होंने बताया कि हमारी बहु रंजना शनिवार सुबह से घर से लापता है जिसकीं तलाश हमने आस-पास तथा रिश्तेदारों के यहां फोन लगा कर किया और आस-पास तलाश करने पर मेरे खेत मे बने कुए में मृतका की चप्पल तैरती दिखाई दी उसके बाद अंजड पुलिस ने उसकी कार्यवाही शुरू की।
आस-पास के लोगो द्वारा रंजना के चप्पल व शव को कुए में देखे जाने की सूचना मायके वालों एवं अंजड पुलिस को की गई। उसके बाद जांच अधिकारी काशीराम भालसे व योगेश शिंदे ने मौके पर पहुच कर मायके वाले और गाँव वालों की मौजूदगी में शव को कुए से बाहर निकाल कर रात्रि लगभग 8 बजे अंजड सिविल अस्पताल लाये व शव को पोस्टमार्टम रूम में रखवाया।
मायके वाले ससुराल पक्ष पर रंजना की हत्या कर कुए में फेंक कर मारने का आरोप लगा रहे है।
मृतका के गुरु भाई चरण सिंह मेहता निवासी कुंदामाल ने बताया कि रंजना की शादी गत वर्ष सुमित से हुई थी कुछ दिनों से दोनो में आपसी विवाद भी चल रहा था। शनिवार को रंजना के कुए से शव मिलने के बाद उसका पति सुमित, ससुर आशाराम तथा सास लक्ष्मीबाई गाँव से फरार हो गए है जिससे लगता है कि हमारी बहन रंजना की हत्या कर कुए में फेंका गया है।
वही अंजड पुलिस द्वारा लड़की की माँ नानू बाई व अन्य परिजनों के बयान पर मर्ग कायम कर रविवार सुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तहसीलदार वंदना चौहान की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम अंजड एवं बड़वानी से आये डॉक्टरों की पैनल द्वारा करवाया।
पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के मायके वालों का आक्रोश खुल कर सामने आया व पति सुमित उसके पिता आशाराम व माँ लक्ष्मी बाई पर रंजना की हत्या कर शव को कुए में फेकने का आरोप लगा कर उन्हें तुरंत गुरफ्तार करने की मांग करते रहे।
शव का पोस्टमार्टम होने के बाद लड़की के मायके वालों और कुंदामाल से आये लोगो के द्वारा पति सुमित ससुर आशाराम व सास को बुलाकर उनसे अंतिम संस्कार करवाने की मांग पर अड़े रहे। पश्चात थाना प्रभारी बीआर वर्मा की समझाईस पर पुलिस अभिरक्षा में शव को मायके वालों के सुपुर्द कर अंतिम संस्कार के लिए ग्राम कुंदामाल जो ठीकरी के पास है भिजवा कर पुलिस अभिरक्षा में अंतिम संस्कार किया गया।
वर्जन:-
टीआई बीआर वर्मा
शनिवार को ग्राम भूतकराई निवासी रंजना बाई का शव कुए में मिला है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच पश्चात आगे कार्यवाही की जाएगी।
Home
बड़वानी
अंजड~पिछले साल हुई थी मृतका रंजना और सुमित कि शादी
पति , ससुर और सास पर मार कर कुंए में फेंकने के लगाए आरोप~~
मृतका के परिजन पति से अंतिम संस्कार करवाने पर अडे रहै, थाना प्रभारी द्वारा परिजनों को मना कर शव को पोस्टमार्टम करवाकर कर भिजवाया~~
मृतका रंजना का ठीकरी के पास कुंदामाल में मायका तो तलवाडा डेब के पास भुतकराई में ससुराल था~~
सतीश परिहार अंजड़~

Post A Comment: