।।  *सुप्रभातम्*  ।।
               ।।  *संस्था  जय  हो*  ।।
        ।।  *दैनिक  राशि  -  फल*  ।।
        आज दिनांक 18 मार्च 2020 बुधवार संवत् 2076 मास चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातः 04:31 बजे तक रहेगी उपरांत एकादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातः काल 06:31 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:34 बजे होगा ।पूर्वा षाढा नक्षत्र दोपहर 12:59 बजे तक रहेंगा पश्चात उत्तरा षाढा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा सायं 07:26 बजे तक धन राशि में भ्रमण करते हुए मकर राशि में प्रवेश करेंगे । आज का राहू काल दोपहर 12:37 से 02:06 बजे तक रहेंगा । दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेंगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो

                  *ज्योतिषाचार्य*
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
         श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245,एम.जी. रोड (आनंद चौपाटी ) धार ,एम.पी.
                  मो. नं.  9425491351

                   *आज का राशि फल*  

          मेष :~ आज आप अस्वस्थता एवं व्यग्रता का अनुभव करेंगे। शरीर में थकान और आलस्य एवं मन में अशांति की अनुभूति होगी। आप आज थोड़े क्रोधित रहेंगे जिससे कार्य बिगड सकते हैं। व्यवहार में न्यायपूर्णता लाने का प्रयास करें। निर्धारित कार्य करने के लिए प्रयासरत रहें।

          वृषभ :~ आज किसी भी प्रकार के नए कार्य का प्रारंभ न करें। आज आप का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खान-पान में विशेष ध्यान रखें । शारीरिक रूप से थकान और मानसिकरूप से व्याकुलता का अनुभव करेंगे। ऑफिस में कार्यभार के कारण अधिक थकान का अनुभव होगा। प्रवास लाभदायी नहीं होंगे ।

          मिथुन :~ मित्रों तथा प्रियपात्रों के साथ मनोरंजक प्रवास होगा। वाहन सुख मिलेगा। नए वस्त्रों की खरीदी और उसे पहनने के अवसर प्राप्त होगें। प्रणय के लिए आज का दिन अच्छा है। भोजन में मीठा खाने को मिल सकता है। तंदुरस्ती अच्छी रहेगी, सामाजिक सम्मान और ख्याति मिलेगी।

          कर्क :~ घर में शांति तथा आनंद का वातावरण रहेगा एवं सुखमय प्रसंग बनेंगे। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें यश प्राप्त होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। घर में परिवारजनों के साथ हर्षोल्लास में समय बितेगा। नौकरी पेशा लोगों को नौकरी में लाभ होगा। अपने से निम्न सहकर्मियों से लाभ होगा। स्त्री मित्रों से हुई भेंट से मन प्रसन्न रहेगा।

          सिंह :~ आज का दिन आनंद से बीतेगा। आज आप अधिक कल्पनाशील बनेंगे। साहित्य-सृजन के तहत मौलिक रूप से काव्य रचना कि प्रेरणा होगी। प्रियतम के साथ हुई भेंट शुभ फलदायी होगी परिणाम स्वरूप दिन भर मन प्रसन्न रहेगा। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे। विद्यार्थियों को अभ्यास के हेतु बहुत अच्छा समय है। मित्रो के साथ मिलन होगा

          कन्या :~ शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। कई परेशानियों के कारण मन व्याकुल रहेगा। स्फूर्ति का अभाव होगा। स्वजनों के साथ अनबन रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। जमीन, मकान के दस्तावेजों को संभालकर रखें । लोगों के समक्ष अपमान न हो इसका ध्यान रखें । धन नाहक खर्च होगा।

          तुला :~ बंधुओं के साथ अच्छे संबंध रहेंगे तथा उनके साथ बैठकर घर के प्रश्नों की चर्चा होगी। किसी छोटे धार्मिक स्थल पर जाने का आयोजन होगा। धन लाभ के योग हैं। विदेश से अच्छे समाचार आएँगे। नए कार्यो के आरंभ के लिए शुभ दिन है। शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहेंगें।

          वृश्चिक :~ व्यर्थ के खर्च पर रोक लगानी होगी। परिवार में झगडे न हों इसका ध्यान रखें । कुटुंब के सदस्यों के बीच की गलतफहमी को दूर रखें। शारीरिक परेशानी के साथ मन में ग्लानि रहेगी। नकारात्मक मानसिकता न रखें। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। विद्यार्थीयों के विद्योपार्जन में अवरोध आएँगे।

          धनु :~ आप शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थ्य का ध्यान रखें। आज आप निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। प्रवास की विशेषकर धार्मिक यात्रा की संभावनाएँ प्रचुर हैं। किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहने का अवसर आ सकता है। स्वजनों के मिलने से मन में आनंद रहेगा। आज आपका व्यवहार सामान्य रहेगा।

          मकर :~ आज व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढेगा। खर्च सामान्य से अधिक रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढेगी तथा खर्च भी हो सकता है। आरोग्य संबंधी चिंता रहेगी। पुत्र एवं रिश्तेदारों के साथ अनबन हो सकती है। अधिक परिश्रम करने पर ही आज सफलता मिलेगी। मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। दुर्घटना से संभले ।

          कुंभ :~ नए कार्यों के आयोजन का प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी तथा व्यापार में लाभ होने की संभावना है। स्त्री मित्रों से कार्य मिल सकता है। लक्ष्मी देवी की कृपादृष्टि आज आप पर है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढेगी। संतान के साथ मेल अच्छा रहेगा।

          मीन :~ आज आपके लिए कार्य सफलता और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि के कारण प्रसन्नता भरा दिन रहेगा। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि तथा सफलता मिलेगी। पिता तथा बड़े-बुजुर्गों से लाभ होगा। लक्ष्मीदेवी की कृपा दृष्टि रहेगी। कुटुंब में आनंद का वातावरण बना रहेगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। सरकार की ओर से लाभ होगा। ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।


Share To:

Post A Comment: