*झाबुआ~अपील~*दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर कोई भी आदमी अपने घर से नहीं निकले दिनांक 1,2 और 3 को सुबह से*~
*अधिकारियों को लोक डाउन का सख्ती से पालन कराने के दिए निर्देश*~~
*दो पहिया/चार पहिया वाहन पूर्ण तह प्रतिबंध रहेगा*~~
*लाउडस्पीकर से लोगों को घरों में रहने की अपील करे*~~
*दूध,सब्जी,किराना व्यापारी डोर टू डोर डिलीवरी कर सकेंगे* ~
*अति आवश्यक सेवाओं वाली कंपनी के अधिकारियों/मजदूरों को आने जाने की छूट होगी*~~
झाबुआ से दशरथ सिंह कट्ठा ब्युरो....9685952025~~
झाबुआ - पुलिस,कार्यपालिक दण्डाधिकारी व नगर निगम की टीम बुधवार को दिनांक 1 तारीख को प्रातः 7:00 बजे से भ्रमण कर लॉक डाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराएंगे लॉक डाउन पुरी तरह से तीन दिन यानी 1,2,3 दिन रहेगा .......जिसे लेकर पुलिस व राजस्व सहित विभिन्न विभागों के मैदानी अधिकारियों को कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव के लिए लोक डाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारी व कार्यपालिक दंडाधिकारी प्रातः 7:00 बजे से ही प्रतिदिन भ्रमण पर निकलेंगे तथा लोक डाउन का सख्ती से पालन कराऐगे। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने वाहनों में पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम लगवाना सुनिश्चित करेगे तथा लाउडस्पीकर के माध्यम से आम नागरिकों को अपने अपने घरों में ही रहने के लिए कहा जाएगा।
*लोगों को अनाउंसमेंट द्वारा बताया जावे कि दूध/सब्जियों के विक्रेता घर-घर जाकर लोगों को होम डिलीवरी करेंगे*
किराना,मेडिकल,पशु आहार आदि जरूरी सामग्री की दुकानो से ग्राहक स्वयं सामान नहीं ख़रीद सकेंगे..... किसी भी व्यक्ति को दो पहिया/ चार पहिया वाहन से आने जाने की अनुमति नहीं होगी।
गैस एजेंसी की होम डिलीवरी की जा सकेगी। पशु आहार की दुकानें भी खुली रहेगी । पशु पालक लोडर वाहन से पशु आहार ले जा सकेंगे ।
थोक सब्जी मंडी से केवल फुटकर सब्जी विक्रेता फल व सब्जी खरीद सकेंगे । आमजनों के लिए थोक सब्जी मंडी प्रतिबंधित रहेगी । फुटकर सब्जी विक्रेता शहर के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर सब्जी विक्रय करेंगे । उन्हें एक स्थान पर खड़े होकर बेचने की अनुमति नहीं होगी।
अति आवश्यक सेवाओं वाली कंपनियों में कार्य करने वाले अधिकारियो/ कर्मचारियों तथा मजदूरों को आने जाने की अनुमति रहेगी।
पुलिस व राजस्व के अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर कार्य करेंगे तथा लोक डाउन का सख्ती से पालन कराएंगे।
हाकर / होम डिलिव्री वाले कहीं भी लोगों की भीड़ इकट्ठी नहीं होने देंगे । सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करायेगे । यदि कोई हॉकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करता है तो उसके विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जावे l
Home
झाबुआ
*झाबुआ~अपील~*दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर कोई भी आदमी अपने घर से नहीं निकले दिनांक 1,2 और 3 को सुबह से*~
*अधिकारियों को लोक डाउन का सख्ती से पालन कराने के दिए निर्देश*~~
*दो पहिया/चार पहिया वाहन पूर्ण तह प्रतिबंध रहेगा*~~
*लाउडस्पीकर से लोगों को घरों में रहने की अपील करे*~~
*दूध,सब्जी,किराना व्यापारी डोर टू डोर डिलीवरी कर सकेंगे* ~
*अति आवश्यक सेवाओं वाली कंपनी के अधिकारियों/मजदूरों को आने जाने की छूट होगी*~~
झाबुआ से दशरथ सिंह कट्ठा ब्युरो....9685952025~~

Post A Comment: