बड़वानी ~डॉ राहुल जयपुर में सम्मानित होने से निमाड़ हुआ गौरवान्ति~~
*डॉ राहुल छोटुजी पंचोले* को बेटी बचाओ के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु एवं रक्तदान,नेत्रदान जैसे पुनीत कार्यों हेतु राजस्थान के जयपुर में उम्मीद हेल्प लाइन फाउंडेशन के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के दौरान उम्मीद हेल्पलाइन फाउंडेशन के अध्यक्ष उत्तम जैन , पूर्व कलेक्टर नरेश शर्मा, बॉलीवुड एक्टर शशि शर्मा,भारत सरकार रेल सलाहकार अनिल जैन, न्यायमूर्ति नागेंद्र कुमार के द्वारा *उम्मीद रत्न सम्मान 2020* से सम्मानित किया गया है।
डॉ राहुल कुशवाह समाज जिला संगठन खरगोन,बड़वानी एवं धार की संस्कार सेवा समिति के सदस्य भी हैं,एवं भारतीय मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद सामाजिक संस्था के मध्यप्रदेश समन्वयक ,साकार नवशक्ती सेवा संस्था के संरक्षक नियुक्त किए गए हैं।
एवं धामनोद रक्तदान समिति, मां नर्मदा रक्तदान समिति,लाल बहादुर शास्त्री रक्तदान समिति,स्वामी विवेकानन्द रक्तदान समिति राजपुर,रेवा रक्तदान समिति बड़वानी,कुशवाह युवा रक्तदान समिति आदि में भी सक्रिय रूप से जुड़े हैं।

Post A Comment: