बैतूल~नगर पंचायत दर्जा रद्द करने पर भाजपाइयों ने सौपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन~~
सचिन शुक्ला बैतूल~~
शाहपुर - प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा शाहपुर नगर पंचायत को पुनः ग्राम पंचायत बनाये जाने के प्रस्ताव को कैबिनेट में लिए जाने के निर्णय के खिलाफ सोमवार को हेमन्त खंडेलवाल घोड़ाडोंगरी पूर्व विधायक श्रीमती गीता रामजीलाल उइके पूर्व विधायक मंगलसिह धुर्वे पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती गंगा सज्जन ऊइके , पूर्व मण्डल अध्यक्ष सतीश मिश्र , मण्डल अध्यक्ष मनेश कुमरे के नेतृत्व में राज्यपाल महोदय जी के नाम तहसीलदार नरेंद्र सिंह ठाकुर को ज्ञापन सौपा गया ।
नगर पंचायत बनाने के लिए नगर पंचायत की चतुर्थ सीमा, नजरी नक्शा, ग्राम पंचायत का प्रस्ताव संलग्न कर सचिव मप्र शासन को भेजा गया था नगर पंचायत दर्जा की प्रसाशनिक कार्यवाही भी पूर्ण हो चुकी हैं अचानक कांग्रेस सरकार के द्वारा शाहपुर को नगर पंचायत नहीं बनाने के फैसले से लोगों में निराशा है। नगर पंचायत बनाने के लिए आंदोलन किया जाएगा।
बता दे कि क्षेत्र की जनता की लगातार प्रमुख मांग पर भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय विधायक मंगल सिंग धुर्वे के अथक प्रयास पर शिवराज सरकार से नगर पंचायत का यह तोहफा नसीब हुआ था। कांग्रेस सरकार नगर पंचायत के निरस्त के इस फैसले पर क्षेत्र की जनता में रोष व्याप्त हैं ।
नगर पंचायत रद्द को लेकर बन्द
शाहपुर नगर पंचायत को पुनः ग्राम पंचायत बनाने के आदेश के विरोध में शाहपुर नगर सोमवार दोपहर तक बंद रहा जिसका शाहपुर के 80 प्रतिशत दुकानदारों ने अपना समर्थन देकर प्रतिष्ठा आधे दिन के लिए बंद रखें मेडिकल स्टोर ने भी आधी शटर गिराकर अपना विरोध दर्ज कराया ।
Home
बैतूल
बैतूल~नगर पंचायत दर्जा रद्द करने पर भाजपाइयों ने सौपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन~~
सचिन शुक्ला बैतूल~~

Post A Comment: