*मनावर ~विधायक डॉ हीरालाल अलावा के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया*~~          .                

*किसानों के खेतों तक नहर का पानी नही पहुचा तो मैं खुद धरने पर आपके साथ बैठूंगा डॉ अलावा*~~            

निलेश जैन मनावर ~~

नगर के तहसील कार्यालय पर ओंकारेश्वर नहर की चतुर्थ चरण में पानी छोडने को लेकर नहर संघर्ष समिति द्वारा पिछले 4 दिनों से धरने पर बैठे थे। क्षेत्र के किसानों की समस्या सुनने धरना स्थल पर किसानों की पीड़ा को सुनने विधायक डॉ हीरालाल अलावा धरना स्थल पर पहुचे तथा कृषको की समस्या को सुना और नहर से सम्बधित अधिकारी से चर्चा कर पानी कृषको के खेत तक पहुचाने की बात कही। विधायक ने चेतावनी दि कि अगर समय सीमा में किसानों के खेत तक पानी नही पहुचता तो वे स्वम पूनः किसानों के साथ धरने पर बैठूंगा विधायक के किसानों को आश्वासन और अधिकारीयों को चेतावनी देने के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त किया। ओमकारेश्वर परियोजना की चतुर्थ चरण अंडर ग्राउंड सी सी पाइप लाइन नहर में पानी  छोड़ने की मांग को लेकर 22 फरवरी शनिवार से तहसील कार्यालय के समक्ष चतुर्थ चरण नहर लाओ संघर्ष समिति द्वारा धरना प्रदर्शन आंदोलन प्रारंभ किया गया था। धरने पर बैठे किसानों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम मनावर को ज्ञापन भी दिया गया था। जिसमें मांग की गई थी कि चतुर्थ चरण अंडर ग्राउंड सी सी पाइप लाइन नहर में पानी छोड़ा जाए संघर्ष समिति के किसानों द्वारा चेतावनी दी गई थी कि उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया तो वह आगामी दिनों में कड़े कदम उठाएंगे। विधायक डॉ हीरालाल अलावा द्वारा एनवीडीए के वरिष्ठ अधिकारियों से मोबाइल पर चर्चा की जिसमें अधिकारियों ने कहा कि 8 दिनों के अंदर चतुर्थ चरण अंडर ग्राउंड सीसी पाइपलाइन में पानी पहुंचा दिया जायेगा। विधायक ने कहा कि यदि 8 दिवस के अंदर पानी अंतिम छोर तक नहीं पहुंचा तो वह भी किसानों के साथ धरने पर बैठ जाएंगे। इस अवसर पर किसान संघर्ष समिति के प्रकाश सिदडा, कमल मुकाती, कैलाश हम्मड, रमेश पाटीदार, गोविंद काग, नारसिंह सिंह बुंदेला, रामा हम्मड, नरेन्द्र चोयल, नारायण मुलेवा, उदा जमादारी, बाबूलाल मुकाती आदि कृषक उपस्थित थे


Share To:

Post A Comment: