बड़वानी~ जिले के अध्यापक संवर्ग की समस्याओं का समाधान करने के लिए कलेक्टर मैं दिया ज्ञापन~~

बड़वानी जिले के लगभग 06 हजार अध्यापक / शिक्षक वर्तमान मे वरिष्ठता सूची के प्रकाशन, क्रमोन्नति, छठवें वेतनमान की द्वितीय किश्त, हड़ताल अवधि का वेतन, सातवें वेतन का निर्धारण व
शिक्षक संवर्ग मे संविलियन के आदेश आदि की समस्याओं का लंबे समय से सामना कर रहे हैं । इन सारी समस्याओं को अध्यापक संगठन कि ओर से श्रीमान जी को व श्रीमान सहायक आयुक्त महोदय को समय समय पर अवगत कराते हुए निराकरण मांग कि गई हैं । लेकिन किसी तरह का संतोषजनक समाधान नजर नही आ रहा हैं।अतः आपसे निवेदन हैं कि उक्त समस्याओं का तत्काल निराकरण करने की कृपा करेंगे ।


Share To:

Post A Comment: