*महाशिवरात्रि की शुभ कामनाएं*
                         *संस्था  जय  हो*
                  *दैनिक  राशि  -  फल*
          आज दिनांक 21 फरवरी 2020 शुक्रवार संवत् 2076 मास फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सायं 05:26 बजे तक रहेगी उपरांत चतुर्दशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातः काल 06:59 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:19 बजे होगा । उत्तरा षाढा नक्षत्र प्रातः 09:07 बजे तक रहेंगा पश्चात श्रवण नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि में दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहू काल प्रातः 11:18 से 12:43 बजे तक रहेंगा । अभिजित् मुहूर्त दोपहर 12:19 से 01:05 बजे तक रहेंगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेंगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो

                   ~:  *विशेष*  :~

*महाशिवरात्रि, भगवान शिव की कृपा पाने के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा* *डाँ. पं. अशोक शास्त्री*

          हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व बेहद उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। मालवा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डाँ अशोक शास्त्री ने एक चर्चा के दौरान बताया है कि  महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि 21 फरवरी को एक विशेष योग में मनाई जाएगी। डाँ. अशोक शास्त्री के अनुसार  इस विशेष संयोग का नाम शश योग है। इस दिन पांच ग्रहों की राशि पुनरावृत्ति होने के साथ शनि व चंद्र मकर राशि, गुरु धनु राशि, बुध कुंभ राशि तथा शुक्र मीन राशि में रहेंगे।
          ज्योतिषाचार्य डाँ अशोक शास्त्री ने कहा कि इससे पहले ग्रहों की यह स्थिति और ऐसा योग वर्ष 1961 में रहे थे। इस दौरान दान-पुण्य करने का भी विधान है। डॉ. शास्त्री  के अनुसार यह विशेष संयोग लगभग 59 साल बाद बन रहा है, जो साधना-सिद्धि के लिए खास महत्व रखता है । मान्यता है कि इस दिन शिव और पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन भोलेबाबा को प्रसन्न करने के लिए किस शुभ मुहूर्त में पूजा करना फलदायक है। 
        *महाशिवरात्रि का महत्व*
          महाशिवरात्रि को शिव और शक्ति के मिलन की रात्रि कहा जाता है। ज्योतिषाचार्य डाँ अशोक शास्त्री ने कहा कि इस दिन भगवान शिव के अर्धनारिश्वर रूप की आराधान की जाता है। साल में 12 शिवरात्रियां आती है। लेकिन जो शिवरात्रि फाल्गुन मास में आती है उसे हिंदू धर्म में अधिक महत्व दिया जाता है। जिसे महाशिवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग भगवान शिव का आर्शीवाद प्राप्त करने के लिए व्रत रखते हैं। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव की सच्चे मन से आराधना करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और शिव भक्तों को जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होती है।
           डाँ. अशोक शास्त्री के मुताबिक महाशिवरात्रि के दिन मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ अपने आराध्य देव के दर्शनों के लिए आते हैं। इस दिन प्रात: काल ही मंदिरों में भजन और कीर्तन का दौर शुरू हो जाता है। कई जगहों पर तो इस दिन भांग को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। क्योंकि भांग भगवान शिव को अत्याधिक प्रिय है। महाशिवरात्रि के दिन कुंडली में सभी प्रकार के दोष समाप्त होते हैं और नवग्रहों से संबंधित परेशानियां भी समाप्त होती है। डाँ. शास्त्री के मुताबिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव पूरे संसार में विचरण करते हैं और जो भी व्यक्ति इस दिन रात में जागकर भगवान शिव की आराधना करता है। उसे भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती हैं ।
      *महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त*
21 तारीख को शाम को 5 बजकर 20 मिनट से 22 फरवरी, शनिवार को शाम सात बजकर 2 मिनट तक रहेगा।
        *शिवरात्रि की पूजा विधि*
         शिव रात्रि के दिन सबसे पहले सुबह स्नान करके भगवान शंकर को पंचामृत से स्नान करवाएं। 
          उसके बाद भगवान शंकर को केसर के 8 लोटे जल चढ़ाएं।
          इस दिन पूरी रात दीपक जलाकर रखें। 
          भगवान शंकर को चंदन का तिलक लगाएं।
          तीन बेलपत्र, भांग धतूर, तुलसी, जायफल, कमल गट्टे, फल, मिष्ठान, मीठा पान, इत्र व दक्षिणा चढ़ाएं। सबसे बाद में केसर युक्त खीर का भोग लगा कर प्रसाद बांटें।
*पूजा में सभी उपचार चढ़ाते हुए*  
*ऊँ नमो भगवते रुद्राय"* , *" ऊँ नम: शिवाय रुद्राय शंभवाय् भवानीपतये नमो नमः "* मंत्र का जाप करें । जय महाकाल, जय धारनाथ, जय हो ।
               
                  *ज्योतिषाचार्य*
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
         श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245,एम.जी.रोड (आनंद चौपाटी (धार ,एम.पी.
                  मो. नं.  9425491351

                   *आज का राशि फल*

          मेष :~ घर, परिवार और संतानों के मामले में आज आपको आनंद और संतोष की भावना का अनुभव होगा। आज आप सगे- सम्बंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार- धंधे के सम्बंध में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। आग, पानी और वाहन दुर्घटना से संभले ।

          वृषभ :~ व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। वे नये आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा । विदेश में रहने वाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भावविभोर करेगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। तीर्थ यात्रा की मुलाकात भी संभव हो सकेगी। 

          मिथुन :~ बदनामी और निषेधात्मक विचारों से दूर रहें । अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्य और आफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद के प्रसंग बनेंगे, जिसके कारण मन खुन्न बनेगा। बीमार मरीज़ को नई चिकित्सा और आपरेशन न कराए ।

          कर्क :~ आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। मौजशौक के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। मौजमस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा।  भागीदारी में लाभ होगा। पर्यटन की भी संभावना है।

          सिंह :~ उदासीन वृत्ति और संदेह से आपके मानसिक परेशानी होगी । फिर भी घर में शांति का वातावरण होगा। दैनिक कार्यों में थोड़ा आएगा। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद- विवाद में न पड़ें।

          कन्या :~ चिंता, उद्वेगपूर्ण आज का दिन आपको किसी न किसी कारण से मन में चिंता रहेगी । विशेष रूप से संतानों और स्वास्थ्य के बारे में आप अधिक चिंतित होंगे। पेट सम्बंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कठिनाइयाँ आएँगी आकस्मिक धन खर्च होगा। शेयर सट्टे से दूर रहें ।

          तुला :~ आज आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे और उसके कारण मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। माताजी के साथ सम्बंध बिगड़ेंगे अथवा माताजी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी। यात्रा के लिए वर्तमान समय अनुकूल नहीं है। कौटुंबिक और जमीन- जायदाद से सम्बंधित चर्चाओं में सावधानी रखें । पानी से संभले ।

          वृश्चिक :~ कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। भाई- बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। प्रियव्यक्ति के साथ मिलन होने से मन प्रसन्न होगा। लघु यात्रा होगी। स्वास्थ्य बना रहेंगा ।

          धनु :~ द्विधायुक्त मनःस्थिति और उलझे हुए पारिवारिक वातावरण के कारण आप परेशान रहेंगे । निरर्थक धन खर्च होगा। विलंब से कार्य पूरा होगा। महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी टाले। दूर बसने वाले मित्र या स्नेही का सामना करना पड़ेगा। 

          मकर :~ धार्मिक कार्य और पूजा पाठ होंगे। गृहस्थजीवन में आनंदमय वातावरण रहेगा। आपका हर कार्य सरलता से पूरा होगा। मित्रों, सम्बंधियों की तरफ से भेंट सौगात मिलेंगी, शारीरिक, मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। गिरने- चोट लगने से बचें ।

          कुंभ :~ आज किसी का जमानती न होने तथा पैसे की लेन-देन न करें । खर्च में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिवारजनों के साथ संघर्ष से बचें । किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखें । ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठें। दुर्घटना से बचें।

          मीन :~ आज आपके लिए लाभदायक दिन है। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि होगी। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। माँगलिक अवसरों में जाना होगा। मित्रों के साथ प्रवास पर्यटन का आयोजन करेंगे। संतानों और पत्नी की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।


Share To:

Post A Comment: