धार -: एजुकेट गल्र्स संस्था की ब्राण्ड एम्बेसेटर एवं अभिनेत्री कटरीना कैफ एवं संस्था की संस्थापितका श्रीमती सफीना हुसैन द्वारा नालछा विकासखण्ड के ग्राम मियापुरा में विजिट की~
*मोहन पुरोहित की रिपोर्ट Mo.9977526447*~~
धार -: एजुकेट गल्र्स संस्था की ब्राण्ड एम्बेसेटर एवं अभिनेत्री कटरीना कैफ एवं संस्था की संस्थापितका श्रीमती सफीना हुसैन द्वारा नालछा विकासखण्ड के ग्राम मियापुरा में विजिट की गई। इस दौरान जिलाधीश महोदय श्रीकान्त बनोठ जी द्वारा ब्राण्ड एम्बेसेटर एवं अभिनेत्री कटरीना कैफ एवं संस्था की संस्थापिका श्रीमती सफीना हुसैन का स्वागत किया गया। इस विजिट के दौरान अतिथि द्वारा शाला में संस्था द्वारा संचालित ज्ञान का पिटारा गतिविधि का अवलोकन किया गया एवं गांव के दो परिवारों से बालिका शिक्षा पर चर्चा की।
संस्था द्वारा प्रत्येक गाॅव में एक टीम बालिका (स्वयं सेवक) है, जो गाॅव में बच्चों, माता-पिता, शिक्षकों, एस.एम.सी. के सदस्यों और समुदाय के अन्य लोगों को एक मंच पर लाने का प्रयास करता है, ताकि सभी मिलकर अपने गांव को शिक्षा की दिशा में अग्रसर बना सके इस दौरान कटरीना कैफ जिले के 15 गांवों की टीम बालिका (स्वयं सेवक) के साथ चर्चा की व उनके अनुभवों को सुना।
साथ ही कटरीना द्वारा मियापुरा ग्राम नालछा में प्राथमिक विद्यालय मियापुरा के बच्चों के साथ बाला एक्टिविटी, ज्ञान का पिटारा गतिविधि में स्वयं भाग लिया गया तथा संस्था गल्र्स एज्यूकेट के इन प्रयासों की सराहना की गई। उक्त अवसर पर जिले के मुख्य कलेक्टर श्रीकांत बनोठ, पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य प्रतापसिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संतोष वर्मा, सहायक कलेक्टर श्री अमन वैष्णव, स्टेनो टू कलेक्टर श्री दीपक गायकवाड़ एवं संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिलाधीश महोदय द्वारा पृथक से टीम बालिकाओं से चर्चा की एवं बालिका शिक्षा के प्रति उनके कार्यो की सराहना की। ब्यूरो रिपोर्ट मोहन पुरोहित जिला ब्यूरो धार Mo.9977526447
Home
धार
धार -: एजुकेट गल्र्स संस्था की ब्राण्ड एम्बेसेटर एवं अभिनेत्री कटरीना कैफ एवं संस्था की संस्थापितका श्रीमती सफीना हुसैन द्वारा नालछा विकासखण्ड के ग्राम मियापुरा में विजिट की~
*मोहन पुरोहित की रिपोर्ट Mo.9977526447*~~

Post A Comment: