*मनावर~प्रदेश काग्रेस सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्राम सिंघाना में माँ हरसिद्धि गौशाला का शुभारंभ 11 दिसंबर बुधवार को होगा* ~~
*मुख्य अतिथि मनावर उमरबन विधायक डॉ हीरालाल अलावा की अध्यक्षता धार कलेक्टर श्रीकांत बनोट की मौजूदगी में होगा*~~
निलेश जैन मनावर ~~
समीप ग्राम सिंघाना में नवनिर्मित माँ हरसिद्धि गौशाला का शुभारंभ 11 दिसंबर बुधवार को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। ग्राम पंचायत सिंघाना के सरपंच दिलीपसिंह बघेल उपसरपंच संदीप अग्रवाल ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में माँ अंबिका आश्रम बालीपुर के संत श्री योगेश जी महाराज एवं पं: देवाबाबाजी महाराज के सानिध्य में पूजा अर्चना कर शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनावर उमरबन विधायक डॉ हीरालाल अलावा की अध्यक्षता व धार कलेक्टर श्रीकांत बनोट की मौजूदगी में होगा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि जिला पंचायत सीईओ संतोष वर्मा एसडीएम मनावर सत्यनारायण दर्रो जिला पंचायत सदस्य शांताबाई लक्ष्मण काग मनावर जनपद अध्यक्ष योगेंद्रसिंह मुवेल, हीरालाल मुकाती, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्रसिंह मंडलोई,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मधुमोहन हिरोड़कर, सिंघाना नगर काग्रेस अध्यक्ष गोविंदा बर्फा,अध्यक्ष नहर परियोजना झापडी जलाशय कैलाश जमादारी, पूर्व सरंपच सत्यनारायण पाटीदार के विशेष अतिथि किया जायेगा।
Home
धार
*मनावर~प्रदेश काग्रेस सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्राम सिंघाना में माँ हरसिद्धि गौशाला का शुभारंभ 11 दिसंबर बुधवार को होगा* ~~
*मुख्य अतिथि मनावर उमरबन विधायक डॉ हीरालाल अलावा की अध्यक्षता धार कलेक्टर श्रीकांत बनोट की मौजूदगी में होगा*~~
निलेश जैन मनावर ~~

Post A Comment: