*मनावर ~मनावर फिल्म पानीपत पर रोक को लेकर जाट विकास संगठन धार बडवानी के पदाधिकारियों ने दिया ज्ञापन*~~
*महाराजा सूरजमलजी के जीवन का फिल्म में गलत किए गए चित्रण को हटाया जाए अन्यथा धार बडवानी क्षेत्र के जाट विकास संगठन द्वारा आंदोलन किया जाएगा*~~
निलेश जैन मनावर ~~
फिल्म पानीपत को समूचे मध्यप्रदेश में प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर मःप्रः के क्षेत्र जाट विकास संगठन धार बडवानी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार हितेंद्र भावसार को दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि फिल्म पानीपत के निर्माता द्वारा महाराजा सूरजमल के अभिनव को जिस प्रकार से फिल्में चित्रण किया गया। जिससे संपूर्ण जाट समाज में रोष व्याप्त है तथा फिल्म निर्माताओं द्वारा इतिहास को तोड़ मरोड़ कर फिल्मों की प्रसिद्धि को लेकर जो कहानी मैं छेड़छाड़ की गई है वह गलत है इस तरह महापुरुषों के जीवन चरित्र को फिल्म में दर्शाना जानबूझकर की गई गलती है। फिल्म के निर्माता के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए एवं फिल्म को संपूर्ण मध्यप्रदेश में प्रतिबंधित कर महाराजा सूरजमलजी के जीवन का फिल्म में गलत किए गए चित्रण को हटाया जाए अन्यथा धार बडवानी क्षेत्र के जाट विकास संगठन द्वारा आंदोलन किया जाएगा। उक्त फिल्म पानीपत गत दिनों से मनावर के छवि गृह में प्रदर्शित हो रही थी। जिसे जाट विकास संगठन के युवाओं ने छवि ग्रह में पहुंचकर फिल्म के विरोध में नारेबाजी की एवं फिल्म का प्रदर्शन बंद करवाया गया। ज्ञापन देने वालो में जाट समाज के कैलाश जाखड़, राकेश जाट, निधि जाट, धर्मेंद्र जाट, सावन जाट, रवि जाट, सुदर्शन जाट, विजय जाट आदि युवा उपस्थित थे। जानकारी मध्य प्रदेश युवा जाट समाज के उपाध्यक्ष सूरज जाट द्वारा दी गई ।
Home
बड़वानी
*मनावर ~मनावर फिल्म पानीपत पर रोक को लेकर जाट विकास संगठन धार बडवानी के पदाधिकारियों ने दिया ज्ञापन*~~
*महाराजा सूरजमलजी के जीवन का फिल्म में गलत किए गए चित्रण को हटाया जाए अन्यथा धार बडवानी क्षेत्र के जाट विकास संगठन द्वारा आंदोलन किया जाएगा*~~
निलेश जैन मनावर ~~

Post A Comment: