*मनावर~समीप ग्राम बाकानेर में स्कूली छात्र छात्राओं नाबालिको को मजदूरी के लिए ले जाये जा रही 7 पिकअप वाहनों में से 83 बाल मजदूरों को पालकों के सुपुर्द किया गया*~~  

*मनावर क्षेत्र में शिक्षा के प्रति नही है रुजान बच्चों में*~~                         

*मनावर का शिक्षा विभाग नही कर रहा है जागरुकता के लिये पहल*  ~~

*मनावर में ग्रामीण सरकारी स्कूलों के हाल बेहाल* ~~                       

*क्षेत्र के शिक्षा विभाग के अधिकारीयों पर होगी कारवाई विधायक डॉ हीरालाल अलावा*~~       

निलेश जैन मनावर~~

आज सुबह समीप ग्राम बाकानेर में नाबालिको को मजदूरी के लिए ले जाये जा रही 7 पिकअप वाहन में से 83 बाल मजदूरों को चाइल्ड हेल्प लाइन, महिला बाल संरक्षण और बाल श्रमिक विभाग धार द्वारा पकड़ा कर सभी बच्चो को समझाइस दी गई तथा स्कूल में पड़ने वाले बच्चों को कॉपी पेंसिल देकर परिजनों के हवाले किया गया। मामला धार जिले के  मनावर के समीप ग्राम बाकानेर का है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार मनावर क्षेत्र में प्रदेश सरकार शिक्षा के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। लेकिन शिक्षा के प्रति जागरुकता के अभाव में माता-पिता अपने बच्चों को मजदूरी करवा रहै है। मामला थाना मनावर के ग्राम भुवादा में 7 पिकअप वाहनों में मजुदरी करने जा रहे बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन,बाल संरक्षण धार व बाल श्रमिक विभाग धार ने बाल श्रमिकों को मजदूरी पर जाते पकड़ा गया। जिसमें 83 बाल श्रमिक मजदूर पाए गए। जिन्हे बाकानेर चोकी उपनिरिक्षक नारायण राउल द्वारा कापी पेनशील देकर बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया। सभी बाल श्रमिक बच्चे मनावर ग्रामीण क्षेत्र के है। पुलिस ने सातों पिकअप वाहनों को जप्त कर ओवरलोडिंग की करवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। मामले को लेकर मनावर विधायक डॉ हीरालाल अलावा द्वारा शिक्षा से जुडे अधिकारीयों पर कारवाई करवाने की बात कही।


Share To:

Post A Comment: