खातेगांव~हरणगांव थाना क्षेत्र के ओंकारा का मामला,~~
4 माह पूर्व लापता नाबालिग लड़की को बरामद कर अपहरणकर्ता को लिया हिरासत में ,पुलिस को मिली सफलता,~~
अनिल उपाध्याय खातेगांव/हरणगांव~~
आदिवासी नाबालिक लड़की के नहीं मिलने पर परिजन परेशान हो गए पहले तो उन्होंने गांव में आसपास और रिश्तेदारों के यहां बालिका को ढूंढा नहीं मिलने पर हरणगांव पुलिस थाना पहुंचकर बालिका के गुम होने की नाम दर्ज रिपोर्ट दर्ज कराई ,पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर बालिका और उसके अपहरणकर्ता की तलाश शुरू की अपहरणकर्ता के गांव और घर पहुंच कर भी पुलिस ने उसे ढूंढा लेकिन ना तो वह मिला और ना नाबालिग बालिका का कहीं पता चल पाया !पुलिस लगातार तलाश में जुटी थी 4 माह बीत जाने के बाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, पुलिस ने दबिश देकर नाबालिग बालिका को बरामद कर अपहरणकर्ता को भी हिरासत में ले लिया !आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरणगांव पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ओंकारा की नाबालिग लड़की को 4 माह पहले कांटाफोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम भायली के जितेंद्र ने बहला-फुसलाकर भगा ले गया था! जिस पर पुलिस ने हरणगांव में अपराध दर्ज कर आरोपी एवं अपकृत बालिका की तलाश शुरू की थी, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नियत स्थान पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से नाबालिग बालिका को भी बरामद कर लिया! आरोपी जितेंद्र को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया जबकि नाबालिक लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया हे!
Home
देवास
खातेगांव~हरणगांव थाना क्षेत्र के ओंकारा का मामला,~~
4 माह पूर्व लापता नाबालिग लड़की को बरामद कर अपहरणकर्ता को लिया हिरासत में ,पुलिस को मिली सफलता,~~
अनिल उपाध्याय खातेगांव/हरणगांव~~

Post A Comment: