देवास/होंशगांवाद~अखिल भारतीय ग्वाल महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक होशंगाबाद में संपन्न~~

राष्ट्रीय एजेंट पर काम कर समाज  के कमजोर एवं  उपेक्षित व्यक्ति को मुख्यधारा से जुड़े~~

अनिल उपाध्याय देवास/होंशगांवाद~~

अखिल भारतीय ग्वाल महासभा इकाई तहसील धारणी जिला अमरावती महाराष्ट्र एवं तहसील खातेगांव जिला देवास व तहसील रेहटी जिला सीहोर की इकाहयों से महिला एवं पुरूष प्रतिनिधियों एवं सामाजिक बंधुओं के होशंगाबाद आगमन पर अखिल भारतीय ग्वाल महासभा जिला होशंगाबाद के द्वारा स्वागत किया गया! माँ राजेश्वरी गार्डन में पधारे सभी सामाजिक महिला एवं पुरुष सामाजिक बंधुओं के सामने अखिल भारतीय ग्वाल महासभा के राष्ट्रीय एवं जिला पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय ऐजेंडों पर विस्तार से चर्चा की एवं ग्वाल महासभा द्वारा राष्ट्रीय ऐजेंडों की पूर्ति हेतू किये जा रहे कार्यों एवं अन्य सरोकार के कायों के विषय में बताया तथा मेहमान महिला एवं पुरूष प्रतिनिधियों मुकेश ग्वाल, इमरत ग्वाल, देवीसिंह ग्वाल,सोनाली ग्वाल ,रवीना ग्वाल ने भी अपने अपने क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों से आवगत कराया एवं आगे भी मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प लिया! अखिल भारतीय ग्वाल महासभा के राष्ट्रीय संयोजक सर्वश्री आर के यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामभरोस महाते, संभागीय उपाध्यक्ष विशन लाल यादव, युवाईकाई जिला अध्यक्ष नरेन्द्र पटैल, महामंत्री शंकर सफा,  जिला उपाध्यक्ष जगदीश यादव, कोषाध्यक्ष आर पी थम्मार, हरिशंकर यादव,महिला इकाई राष्ट्रीय महासचिव श्रीमति सारिका निगोते, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमाति रजनी यादव, प्रदेश महामंत्री श्रीमति हेमलता यादव सहित अन्य महिला एवं पुरुष सदस्य उपस्थित रहे,! यह जानकारी
सुनील यादव जिला मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय ग्वाल महासभा होशंगाबाद व्दारा दी गई!


Share To:

Post A Comment: