खातेगांव/कांटाफोड़ ~एसपी ने किया कांटाफोड़ थाने का निरीक्षण ~~
पत्रकार संघ एवं जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मान ~~
अनिल उपाध्याय खातेगांव/कांटाफोड़ ~~
रविवार को देवास पुलिस अधीक्षक सीएस सोलंकी ने देवास जिले कांटाफोड़ थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत कांटाफोड़ पत्रकार संघ के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने देवास जिले मे अपराधो पर अंकुश लगाने के साथ ही जिले की चाक चौबंद व्यवस्थाओ के चलते पुलिस कप्तान को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। नगर के उद्योगपति शेलेष होलानी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश दुबे नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी पत्रकार संघ अध्यक्ष हरिओम तिवारी ने पुष्पमाला पहनाकर मिठाई खिलाकर एसपी को बधाई देकर सम्मान किया। सम्मान के दौरान युवा कांग्रेस नेता राजेश होलानी मंडी डायरेक्टर मुकेश राठौर ब्रजमोहन तिवारी संतोष चौबे पत्रकार द्वारका शर्मा हरीश जोशी पवन उपाध्याय बालकृष्ण शर्मा शंकर गोमलाडू ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी नीरज चौरसिया एसडीओपी निर्भयसिंह अलावा कांटाफोड़ थाना प्रभारी वीपी शर्मा सतवास थाना प्रभारी हरीश जेजुलकर खातेगांव थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती नेमावर थाना प्रभारी उपेंद्र क्षारी उपस्थित रहे।
Home
देवास
खातेगांव/कांटाफोड़ ~एसपी ने किया कांटाफोड़ थाने का निरीक्षण ~~
पत्रकार संघ एवं जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मान ~~
अनिल उपाध्याय खातेगांव/कांटाफोड़ ~~

Post A Comment: