बड़वानी~1971 के युद्ध में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी सेना पर विजय को याद करने के लिये:-
जिले में भी 16 दिसम्बर को मनाया जायेगा ‘‘ विजय दिवस ~~

बड़वानी / जिले में भी 16 दिसम्बर को ‘‘ विजय दिवस ‘‘ मनाया जायेगा । इस दिन सन 1971 में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी सेना पर विजय को याद करते हुये होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में इस युद्ध में भाग लेने वाले शहीद  सैनिको के परिजनों एवं युद्ध में भाग लेने वाले सैनिक को आदरपूर्वक बुलाकर उनका सम्मान किया जायेगा ।
कलेक्टर श्री अमित तोमर ने इस कार्यक्रम के लिये डूडा के प्रभारी अधिकारी श्री कुशलसिंह डोडवे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर ने नियुक्त नोडल अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे सामान्य प्रशासन विभाग की सचिव सुश्री सोनाली वायंगणकर द्वारा भेजे गये परिपत्र अनुसार समस्त गतिविधियाॅ जिले में करवाना सुनिश्चित करें ।
शासन के परिपत्र में कार्यक्रम की रूपरेखा है इस प्रकार
ऽसभी जिलो में विजय दिवस के अवसर पर प्रभारी मंत्री के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया जाये । इस अवसर पर सन 1971 के युद्ध में शामिल शहीदो के परिजन तथा युद्ध में भाग लेने वाले सैनिको को गरिमापूर्ण ढंग से आमंत्रित कर सम्मान किया जाये ।
ऽकार्यक्रम तहसील मुख्यालयो, नगर परिषद, नगर पंचायत तथा ग्राम पंचायत स्तर पर भी आयोजित किये जायेंगे तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियो को शामिल करते हुये स्थानीय स्तर पर उक्त विजय दिवस पर चर्चा एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाये ।
ऽउक्त घटनाक्रम के गौरव को नई पीढ़ी को अवगत कराने के लिये समस्त प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयो में विजय दिवस के संबंध में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाये ।
ऽइस अवसर पर विशेष निंबंध प्रतियोगिता, क्विज तथा वाद - विवाद / भाषण एवं अन्य उपयुक्त कार्यक्रम इत्यादि का आयोजन भी किया जाये ।
ऽप्रमुख शासकीय भवनो में 16 दिसम्बर को सायंकाल में रोशनी की जाये ।
ऽविजय दिवस के इस अवसर पर सभी जिला मुख्यालयों पर विजय दिवस दौड़ का आयोजन किया जाये ।
ऽइस अवसर पर तैयार लघु फिल्मो की शाॅट क्लीपिंग, पूर्ण फिल्मो की क्लीपिंग, पोस्ट प्रदर्शनी को कार्यक्रम में सम्म्लिित किया जाये । जिससे युवा वर्ग भी इस गौरवशाली घटना, इतिहास से परिचित हो सके ।


Share To:

Post A Comment: