*कुक्षी~गायत्री सरोवर विकास हेतु 2.25 करोड़ रुपये के होंगे कार्य*~~
*लंबे आंदोलन के बाद सौंदर्यीकरण के लिए मंत्री ने दिखाई सच्ची श्रद्धा*~~
दीपक जायसवाल~~
*कुक्षी* नगर व क्षेत्र की आस्था के केंद्र माँ गायत्री मंदिर सरोवर के सौंदर्यीकरण को लेकर लंबा आंदोलन चला आ रहा था। पूर्व में स्वीकृत राशि से कुछ कार्य हुए व कुछ शेष होने के साथ ही अनियमितता व भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े। जिसकी शिकायत भी की गई है। गायत्री सरोवर के सौंदर्यीकरण को लेकर क्षेत्रीय विधायक व पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह हनी बघेल को भी ज्ञापन दिया गया था। मंत्री बघेल ने स्वयं रुचि लेते हुए आश्वस्त किया था कि, गायत्री सरोवर को बहुत ही सुंदर व आकर्षक बनाएंगे। पूर्व में भी आंदोलनकारी सामाजिक कार्यकर्ता सोमेश्वर पाटीदार को चर्चा में बताया था कि, गायत्री सरोवर के विभिन्न विकास कार्य हेतु राशि स्वीकृत कर टेंडर प्रक्रिया होकर बारिश बाद कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। जिसके बाद आज उनकी कहीं बात पर अमल दिखते हुए पर्यटन विभाग ने टेंडर की विज्ञप्ति जारी कर प्रकाशित कर दी है। सोंदर्यीकरण वर्षाकाल सहित 10 माह की समयावधि में टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर (टी.एफ.सी.), प्रवेश द्वार, घाट, रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य सहित अन्य कार्य होंगे। मंत्री बघेल द्वारा माँ गायत्री मंदिर सरोवर के विकास में की गई बड़ी पहल के लिए सामाजिक कार्यकर्ता सोमेश्वर पाटीदार सहित समस्त आंदोलन में सहभागी बने नगर व क्षेत्र की जनता ने प्रशंसा करते हुए दिल से आभार व धन्यवाद दिया।
Home
धार
*कुक्षी~गायत्री सरोवर विकास हेतु 2.25 करोड़ रुपये के होंगे कार्य*~~
*लंबे आंदोलन के बाद सौंदर्यीकरण के लिए मंत्री ने दिखाई सच्ची श्रद्धा*~~
दीपक जायसवाल~~
Post A Comment: