बैतूल~12 नवंबर  शाहपुर नगरवासी की जीवन दायनी माँ माचना जयंती हर्षोल्लास से मनाएंगे~~

सचिन शुक्ला बैतूल~

शाहपुर - कार्तिक पूर्णिमा पर्व को मनाने माचना जन्मोत्सव समिति और आयोजक ग्राम पंचायत की संयुक्त टीम  तैयारियों में जुटी हुई है।  ग्राम सरपंच मंगीता बाई ने बताया कि इस वर्ष माचना जयंती को 17 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, इसलिए इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाएगा। ग्राम पंचायत के उपसरपंच एवं माचना उत्सव समिति के सक्रिय सदस्य अमित महतो ने बताया कि इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। समिति के अध्यक्ष कमल किशोर परसाई, सूर्यकांत सोनी ने बताया कि नगरवासी माँ माचना तट पर उत्सव कार्यक्रम बड़ी श्रद्धा के साथ शाम को दीपदान प्रज्जलित कर माँ को अर्पित किये जाते है कार्यक्रम की भव्यता देखते ही बनती है। कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए प्रख्यात कविराज मनोज शुक्ल हिंदुस्तानी ने बताया कि  12 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के दिन माचना मां की शोभायात्रा 4 बजे श्री राम मंदिर से निकलेगी। जिसमें मछली पर विराजित मां माचना की आकर्षक प्रतिमा के साथ नगर के धार्मिक श्रद्घालु शोभायात्रा तट पर ले जाएगे। घाट पर बने मंच पर प्रतिमा को स्थापित कर नगर के ब्राम्हणों द्वारा पूजन किया जाएगा। 6 बजे माचना मैया की आरती और 6.30 बजे सामूहिक दीपदान किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख दिलीप गुप्ता ने बताया कि नगर के स्थानीय कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।


Share To:

Post A Comment: