बड़वानी~धनवंतरी जयंती पर लोगों को निःशुल्क पिलाया गया स्वास्थ्य वर्धक काढ़ा~~

बड़वानी /जिला आयुष विभाग द्वारा भगवान धनवंतरी जयंती एवं धनतेरस के दिन 25 अक्टूबर को लोगों को निःशुल्क दीर्घायु हर्बल काढ़ा 345 लोगों को पिलाया गया। साथ ही लोगों को निरोगी काया बनाये रखने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी, आयुर्वेद औषधियों के बारे में भी बताया गया। शिविर के दौरान 150 लोगों को एनीमिया के उपचार हेतु भी दवाईयां वितरित की गई। शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्री लक्ष्मण चैहान द्वारा किया गया।
जिला आयुष अधिकारी श्री एचएस तोमर से प्राप्त जानकारी अनुसार राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर लगाये गये इस चिकित्सा शिविर में लोगों को दीर्घायु के लिए गिलोय, सूरजना एवं आंवला के तत्वों से मिश्रित काढा पिलाया गया। इस दौरान आयुर्वेद की महत्ता पर प्रदर्शनी एवं भाषण के माध्यम से भी जनजागृति का कार्य किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नगर वासियों के साथ-साथ ग्रामीण लोगों ने भी आकर लाभ प्राप्त किया।


Share To:

Post A Comment: