बड़वानी~पर्यावरण को बचाना है प्लास्टिक को छोड़ना है~~
बड़वानी /जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रामेश्वर को कोठे के निर्देशानुसार एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्री हेमंत जोशी के मार्गदर्शन में पर्यावरण ग्रुप के नोडल अधिकारी श्री अर्जुन परमार के नेतृत्व में सोमवार को बड़वानी के बस स्टैंड में पॉलिथीन में सामान बेचने वाले लोगों को प्लास्टिक की हानियो के बारे में बताया । सिंगल यूज प्लास्टिक जो हम उपयोग करते हैं तुरंत उपयोग करके फेंक देते हैं। उनमें पानी की बोतल, गिलास, पन्नों, पान मसाले के पाउच, डिस्पोजल चाय के गिलास आदि ये सभी बहुत हानिकारक है । इन को नष्ट करते हैं तो यह पूरी तरह नष्ट भी नहीं होता है और इसे जलाते हैं तो जो जहरीली गैस धुएँ के रूप में निकलती है उससे हमें कैंसर हो सकता है । प्लास्टिक का उपयोग न करें। बसों में यात्रियों के बीच जाकर पर्यावरण ग्रुप ने पॉलिथीन का उपयोग न कर कपड़े की थैली का उपयोग करने का सभी को संकल्प दिलाया। पर्यावरण ग्रुप के सदस्य में श्री नरसिंह माली, श्रीमती अनीता चोयल, श्री सरदार बघेल, श्री सुरेश, श्रीमती शैलजा पारगीर, श्रीमती बरखा चैबे, कुमारी अमिना खान, श्री रुपेश व्यास, श्रीमती सुनीता चोहान, श्रीमती शैली, रूपेश पुरोहित, सुनीता चैहान उपस्थित थे।

Post A Comment: