खंडवा/बीड़ मोहद रोड के मुरूम से भरे जा रहे हैं गड्ढे ~~
प्रतिदिन निकलने वाले राहगीरों के लिए मुरूम बनेगी मुसीबत ~~
रवि सलुजा खंडवा~~
बीड़ मोहद मुंदी मार्ग प्रतिदिन के भारी भरकम आवागमन से बेहद ही जर्जर व गड्ढों में तब्दील हो चुका है यह रोड़ लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आता है बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील रोड को दुरुस्त करने के लिए विभाग द्वारा गड्ढे कच्ची मुरूम से भरे जा रहे हैं जो कि बेहद घातक मुसीबत का कारण बन सकते है पर विडंबना है कि विभाग की सोच कौन से नियम के अंतर्गत रोड के गड्ढों को कच्ची मुरूम से भराई कि जा रहा है इस प्रकार की अनदेखी सब कुछ जानने के बाद किया जाना बेहद ही सोचनीय पहलू है इस और विभाग के जवाब दारो को ध्यान देने की आवश्यकता है ग्रामीणों का कहना है कि बीड़ मोहद मार्ग पर बेहद ही बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं जिसका पैच वर्क डामर से किया जाना आवश्यक है यह मुरूम तो वैसे ही बारिश में बह जाएगी जो कि फिसलन ,कीचड़ का कारण बनेगी गड्ढों में मुरूम भरने से घटनाएं भी घटित होगी विभाग का यह रवैया समझ के परे है ग्रामीणों ने गड्ढों में विभाग द्वारा बिछाई जा रही मरूम को तत्काल रोक लगाने की मांग की है वहीं इस और कलेक्टर द्वारा हस्तक्षेप कर मार्ग का सही पेज वर्क कराने की मांग भी क्षेत्र के रहवासियों ने की है।।
मार्ग पर है भारी आवागमन
आशापुर पुल के टूट जाने से इस मार्ग पर आवागमन बढ़ गया है प्रतिदिन बड़ी संख्या में दो पहिया, चार पहिया, ट्रक, ट्राले, भारी वाहन इस मार्ग से हरसुद , हरदा , खिरकिया, होशंगाबाद जाने के लिए गुजरते हैं, मुंदी मोहद बीड व बीड़ बाबा बुखार दास मार्ग बेहद ही जर्जर दयनीय स्थिति में वह जगह जगह गड्ढों से भरा पड़ा है इस और संबधित विभाग को ध्यान देने की आवश्यकता है वही जिम्मेदार क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को इस शीघ्र ही पहल करना चाहिए । जिसमें बीड़ बुखार दास बाबा मार्ग जो संत सिंगाजी पांवर परियोजना , पुनासा बायपास को निकलता है मार्ग की हालत बेहद दयनीय स्थिति जानलेवा बन चुके हैं वहां आए दिन इस रोड पर घटनाएं भी घटित हो रही है । वाहनों में टूट फुट भी हो रही है जान का जो जोखिम उठाकर प्रतिदिन लोग इस मार्ग से गुजरते हैं रात्रि में तो इस से मार्ग पर चल पाना बेहद ही रिस्क लेने जैसा है।
इनका कहना -- अभी मुरुम डाली जा रही बरसात बंद होने के बाद पेचर्वक करवाया जाएगा ..ममता खेडे एस डी एम पुनासा
Home
खंडवा
खंडवा/बीड़ मोहद रोड के मुरूम से भरे जा रहे हैं गड्ढे ~~
प्रतिदिन निकलने वाले राहगीरों के लिए मुरूम बनेगी मुसीबत ~~
रवि सलुजा खंडवा~~

Post A Comment: