*मनावर ~वर्तमान में अध्यात्म से तनाव मुक्त जीवन जीया जा सकता है राजयोगी ब्रह्माकुमार नारायण भाई*~~         

*शिविर में मनावर थाने का स्टाफ ने भी लिया लाभ*~~                     

निलेश जैन मनावर ~~

तनाव मुक्त जीवन जीने की कला विषय पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय स्वदर्शन भवन पूष्पा कालोनी में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर के पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ थाने का पूरा स्टाफ मोजूद था। आज शासकिय कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय तनाव मुक्त जीवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में एसडीओपी आनंदसिंह वास्केल, टीआई संजय रावत तथा सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी सुंदरी बहन एवं माउंट आबू से आये राजयोगी ब्रह्माकुमार नारायण भाई साहब द्वारा दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में आये मुख्य वक्ता राजयोगी ब्रह्माकुमार भ्राता नारायण भाई ने कहा कि आज का मानव किसी न किसी रूप से तनावग्रस्त है। किसी को पैसे को लेकर तनाव है, किसी को पड़ोसी या रिश्तेदार की खुशियों से तनाव है। कोई दूसरे की उन्नति को लेकर तनाव में है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अध्यात्म से तनाव मुक्त जीवन जीया जा सकता है। आपने कहा कि खुद के अवगुणों को अपनाते हुए उसे अध्यात्म से जोड़कर तनाव को दूर किया जा सकता है ध्यान के जरिये हम अपने व दूसरों के अवगुणों को पहचानकर एक खुशमय बिना तनाव वाला जीवन जी सकते हैं। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्विद्यालय का मुख्य उद्देश्य आध्यात्मिक शिक्षा को भौतिक शिक्षा से जोड़ते हुए वर्तमान की भागदौड़ वाली जीवनशैली से अध्यात्म व ध्यान के जरिये तनाव को दूर करना है।


Share To:

Post A Comment: