खंडवा~मोरटक्का पुल से यातायात खुलना तीन दिन के लिये टला~~
रवि कुमार खंडवा~~
खंडवा में नर्मदा नदी उफान पर होने से मोरटक्का पुल पर आज शनिवार सातवे दिन भी आवागमन बंद है। इंदौर-इच्छापुर हाईवे स्थित मोरटक्का पुल आज शनिवार 7वें दिन भी मोरटक्का (बड़वाह)पुल पर नर्मदा 164 मीटर के जल स्तर पर बह रही है।
उध नर्मदा घाटी के जबलपुर स्थित बरगी डेम के गेट खोलकर पुनः छोडे जा रहे पानी के काररण उफनती नम्रदा को देखते हुये मोरटक्का पुल से आवागमन खोले जाने की तैयारी ठप्प है। यहां नर्मदा सामान्य से 30 फीट उपर बह रही है। पुल पर खतरे के निशान से भी उपर बह रही है।
इसके पहले शुक्रवार को पुनासा एसडीएम ममता खेडे ने एमपीआरडीसी के इंजीनियरों के साथ पुल का निरीक्षण किया और सबकुछ ओके पाने के बाद इससे ट्रैफिक पुनः बहाल करने की तैयारी की थी, लेकिन शुक्रवार शाम 5 बजे अचानक नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया। इसे देखते हुए पुल को बंद ही रखा गया। नर्मदा के उपररी इलाकों मे फिर से जारदार बारिश होने से बरगी बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नर्मदा का जलस्तर पर बढ़ गया है।
नर्मदा घाटी के जिले के द्वय में से एक इंदिरा सागर बांध के खुले 12 गेट से 15,500 क्यूमेक्स तथा पॉवर हाउस से 1840 सहित कुल 17340 क्यूमेक्स प्रति सेकंड पानी छोड़ा जा रहा है। यहां से छोडा गया पानी के ओंकारेश्वर बांध में पहुंचता है। बांध प्रबंधन श्री सोलकी ने बताया कि बांध के 18 गेटों से 20 हजार क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। इस कारण खंडवा से इंदौर जाने वाले वाहन व्हाया देशगांव खरगौन खलघाट होते हुए आ जा रहे हैं। पुल से नर्मदा करीब 12 फीट नीचे है। बड़वाह में भी नर्मदा 164 मीटर पर बह रही है।
लगातार बारिश व जारी अलर्ट से आगाह होकर प्रदेश सरकार ने खंडवा. मंदसौर, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, नीमच, आगर-मालवा में जिले के सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों (सीबीएसई सहित) में विद्यार्थियों के लिए शनिवार को अवकाश घोषित कर रखा। बावजूइ इसके खंडवा मे दोपहर तक बारिश नदारद हें।मौसम विभाग ने मालवा-निमाड़ के खंडवा खरगौन धार, अलीराजपुर, देवास, बड़वानी जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग ने जरूर खंडवा तथा आसपास के जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिले में गुरूवार संध्या से शुरू हुआ बारिश का दौर शु्रक्रवार तक जारी रहा। इस वर्ष 1 जून से आज तक जिले में कुल 5061.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें खण्डवा में 1888, हरसूद में 721.4 मि.मी., पंधाना में 795.8 मि.मी., पुनासा में 690 मि.मी. व खालवा में 966 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह इस वर्ष अब तक औसत वर्षा 1012.2 मि.मी. दर्ज की जा चुकी है। गत वर्ष 13 सितम्बर तक 654.2 मि.मी. औसतन वर्षा दर्ज की गई थी।
उल्लेखनीय है कि पिछले रविवार रात से इंदौर इच्छापुर अंर्तराज्यीय मार्ग का यहा से 70 किलोमीटर नर्मदा नदी का मोरटक्का पुल से आज सातवे दिन भी यातायत ठप्प है। अमान परिवर्तन के कारण रेल्वे का मीटर गेज का खंडवा इंदौर रेलमार्ग एक साल से अधिक समय से बंद है तो नर्मदा उफान पर होने से खंडवा का सडक संपर्क भी टूट गया है।
यह अजूबा है कि विकास का दम भरने वाली सरकारा ने जिले को जलमार्ग हवाई सेवा रेल व सडक के लच्छेदार पने परासेकर वोट बटोरे लेकिन आज चारो सवाये से खडवा अछूता है। हवाई यात्रा के लिये नागचून हवाई पट्टी पर 300 करोड रूपया खर्च किये 3 साल हो गये लेकिन हवाई पट्टी शोभा की मूति बनकर मुंह चिढा रही है।
0 दो पुल ने रोका यातायात
जिले में मोरटक्का में नर्मदा नदी और आशापुर मे अग्नि नदी के पुल से आवाजाही लंबे समय से बंद है। ऐसे में दोनों मार्गों पर बसों का संचालन नहीं होने से लोग परेशान हैं। खंडवा से हरसूद के बीच आवाजाही के लिए बसें मूंदी मार्ग से गुजर रही हैं। वहीं खंडवा से इंदौर के बीच मोरटक्का में नर्मदा पुल से 7 दिनों से आवाजाही बंद है। ऐसे में बसें खरगोन होकर एबी रोड से इंदौर तक पहुंच रही है।
ओंकारेश्वर बांध के महाप्रबंधक आरके सोलंकी ने बताया कि ओंकारेश्वर बांध से 20 हजार क्यूमेक्स पानी नर्मदा नदी में प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा है। ओंकारेश्वर बांध का जलस्तर 192.97 मीटर बना हुआ है। शुक्रवार को नर्मदा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे 163.800 मीटर हो जाने पर प्रशासन द्वारा पुल खोलने की कार्रवाई शुरू की गई थी लेकिन दिन में नर्मदा के ऊपरी क्षेत्रों में हुई जोरदार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने कदम पीछे खींच लिए हैं। बांध का जलस्तर नियंत्रित करने के लिए शाम को छह बजे बाद पानी की मात्रा में वृद्धि करने से नर्मदा का जलस्तर फिर बढ़कर 164 मीटर के पार पहुंच गया है।
इंदिरासागर बांध के 12 गेटों से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा 15500 क्यूमैक्स के ओंकारेश्वर बांध में पहुंचने से यहा भी गेट खेालकर पानी बहायाजा रहा ।
0 इन्होने कहा
कैचेमेंट एरिया में अभी पानी भरा हुआ है। एमपीआरडीसी की टेक्निकल टीम के वरिष्ठ सदस्य भी मोरटक्का पुल की जांच के लिए आने वाले हैं। अभी नर्मदा का जलस्तर कम नहीं है और नर्मदा के पानी में भी बहाव तेज है। कम से कम दो दिन और पुल के खुलने की संभावना नहीं है। -तन्वी सुंद्रियाल, कलेक्टर, खंडवा
बंगाल की खाड़ी पर बना सिस्टम मध्यप्रदेश के ऊपर ही सक्रिय है। इस कारण प्रदेश के कई जिलों को अलर्ट पर रखा है। इसमें खंडवा जिला रेड अलर्ट पर है। इसके अलावा 15 सितंबर के बाद एक सिस्टम और बनेगा, जिससे 4-5 दिन तक भारी बारिश की संभावना है। केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह स्तर 166.100 दर्ज किया गया था। शाम 6 बजे करीब 163.800 दर्ज किया गया लेकिन अब जलस्तर फिर बढने से नर्मदा 164 मीटर के पार बह रही है।
-गुरुदत्त मिश्रा, वैज्ञानिक, मौसम केंद्र
------------

Post A Comment: