*मनावर ~कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी के फाउंडर और उड़ीसा के कंधमाल लोकसभा से बीजेडी सांसद श्री आच्युतया सामंता की खास मुलाकात मनावर विधायक डॉ हीरालाल अलावा की*~~

निलेश जैन मनावर ~~

आज 27 सितंबर  को उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ शोसल साइंसेस और कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी के फाउंडर और उड़ीसा के कंधमाल लोकसभा से बीजेडी सांसद श्री आच्युतया सामंता मःप्रः के धार जिले की मनावर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ हीरालाल अलावा द्वारा विशेष मुलाकात कर उनके द्वारा किये गये 1991-1992 में मात्र 5 हजार रुपये उधार लेकर किराये के बिल्डिंग में आदिवासी छात्र छत्राओ के लिए निःशुल्क शिक्षण संस्थान शुरू किया था । आज इस यूनिवर्सिटी में 60 हजार छत्र छात्राएं अध्ययन कर रहे है जिसमे 30 हजार आदिवासी बच्चे है जिसमे उड़ीसा के 62 ट्राइबल कम्युनिटी के आदिवासी बच्चे शामिल है जिसमे 13 प्रिमिटिव ट्राइब के बच्चे है जिन्हें ऐसा कैम्पस उपलब्ध कराया जो ग्लोबल वार्मिग को ध्यान रखते हुवे बिल्कुल नेचुरल प्रकृति का एहसास कराता है । इसमें सभी आदिवासी स्टूडेंट्स बीपीली परिवार से होते है जिनको केजी से पीजी तक सारी पड़ाई और रहना खाना फ्री है इस संस्थान से 5000 आदिवासी बच्चे नेशनल और इंटरनेशल प्लेयर तैयार किये है देश के लिए उस महान शख्स की सादगी ऐसी है कि वे आज भी सादे चप्पल में और किराये के मकान में रहते है । सांसद आच्युतया सामंता को विधायक डॉ अलावा द्वारा मध्यप्रदेश आने का अनुरोध किया । उन्होनें अनुरोध स्वीकार करते हुवे शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी से मिलने के लिए अगले माह आने का वादा किया गया है । कलिंगा यूनिवर्सिटी की तरह मध्यप्रदेश के आदिवासी क्षेत्रो में ऐसा शिक्षण संस्थान तैयार करने में पूर्ण मदत करने की बात कही गई ।


Share To:

Post A Comment: