खंडवा~कल सिंगाजी मेले की तैयारियों को लेकर बैढक लेगी कलेक्टर सुन्द्रियाल ~~
रवि सलुजा खंडवा~
खंडवा।। संत सिंगाजी समाधि पर अक्टूबर माह में शरद पूर्णिमा के अवसर पर पांच दिवसीय मेला प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित होगा। एसडीएम पुनासा ने बताया कि संत सिंगाजी मंदिर परिसर में कलेक्टर तन्वी सुन्द्रियाल शनिवार 21 सितम्बर को प्रातः 11 बजे मेले की तैयारियों की समीक्षा करेंगी। बैठक में सिंगाजी बीड़ मूंदी पहुंच मार्ग की रिपेयरिंग, यात्रियों की सुरक्षा सहित विभिन्न तैयारियों की समीक्षा की जायेगी। इस बैठक में पीएचई, पुलिस, पीडब्ल्यूडी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, होमगार्ड, स्वास्थ्य , पशु चिकित्सा, वन विभाग, एसडीएम हरसूद, जनपद हरसूद, किल्लौद व पुनासा, बीएमओ मूंदी, विद्युत व उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।
Home
खंडवा
खंडवा~कल सिंगाजी मेले की तैयारियों को लेकर बैढक लेगी कलेक्टर सुन्द्रियाल ~~
रवि सलुजा खंडवा~

Post A Comment: