बैतूल~ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर गायब इलाज के आभाव में मरीज की मौत~~
सचिन शुक्ला बैतूल~~
शाहपुर -प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए हर वर्ष करोड़ों रुपए खर्च करती है, बावजूद इसके स्वास्थ्य महकमे के हाकिम सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर का है जहां 2 घंटे तक परिजन मरीज को लेकर डॉक्टर का इंतजार करते रहे, लेकिन डॉक्टर ऑन ड्यूटी रहते हुए भी ड्यूटी से नदारद रहे और अंत में इलाज के अभाव में मरीज ने दम तोड़ दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर जहाँ ग्राम भयावाडी से मरीज सुखवंती पति सूरत लाल कुदारे को परिजन सुबह अपने घर से चाय नास्ता कराकर सुबह 7 बजे एम्बुलेंस से शाहपुर अस्पताल पहुँचे। अस्पताल में 9 बजे तक डॉक्टर का इंतजार में इलाज के अभाव में सुखवंती की मौत हो गई ।
मृतक महिला के परिजन चंद्रर्मूल कुदारे , पुत्र अशोक ,पुत्री यशोदा , सोनम ,संगीता ने आरोप लगाए की यहां पर ड्यूटी डॉक्टर विजय सिंह की गैर मौजूदगी में उनके परिवास के सदस्य की मौत हुई हैं परिजन बेहतर इलाज के लिए बाहर हायर सेंटर पर ले जाना चाहते थे, लेकिन डॉक्टर की मौजूदगी नहीं होने से इलाज और रेफर लेटर पर उनके दस्तखत ना हो सके। 2 घंटे तक पड़े रहने के बाद मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद परिजनों हंगामा शुरु कर दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर की लापरवाही के चलते अपने मरीज की मौत होना बताया है। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल अस्पताल के बीएमओ एन के चौधरी पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाया। वहीं परिजनों द्वारा डॉक्टर ड्यूटी पर रहते हुए गैर हाजिर पाए गए डॉक्टर के खिलाफ शासन स्तर पर लिखित शिकायत की बात कही है।
इनका क्या कहना है
महिला की मौत घर से लाते समय रास्ते मे ही हो गई थी स्टाप नर्स ने मरीज को चेक किया था तब पल्स नही चल रही थी डॉक्टर को सूचित किया । डॉक्टर ने भी चेक किया ।
डॉ एन के चौधरी
बीएमओ
शाहपुर

Post A Comment: