राजोद ~ रतलाम में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर नगर का हिन्दू समुदाय नाराज व स्तब्ध~~
पवन वीर राजोद 9993688124~~
राजोद ~ रतलाम में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर नगर का हिन्दू समुदाय नाराज व स्तब्ध दिखाई दे रहा है। रतलाम के मामले को लेकर आज हिन्दू समाज व विश्व हिंदू परिषद द्वारा थाना राजोद पहुंच कर थाना प्रभारी राजू मकवाना को महा माहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा, जिसमे अपराधियों को फांसी देने व स्कूल व होटल पर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में उल्लेख है कि रतलाम के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल की एक हिंदू बालिका जो कि नाबालिक है। उसके साथ आराफ खान व ओजेफ खान ने मिलकर धमकी देकर दो बार योजना पूर्वक दुष्कृत्य किया। इस अमानवीय कर्म की जितनी निंदा की जाए कम है, मुस्लिम युवकों द्वारा की गई उक्त घटना के कारण स्कूल की अन्य बालिकाओं में भी भय का वातावरण है। हम सब के लिए बहुत बड़ी जन समस्या हो गई हैं, जिसमें कठोर कार्यवाही ना होने पर इस प्रकार की घटना बढ़ती जा रही है, जिसके कारण आमजन में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, जो कभी भी क्रांति का रूप ले सकता है, संपूर्ण जन समुदाय का आपसे यह आग्रह है कि दोषियों को कम से कम फांसी की सजा दी जाए, ऐसी किसी भी घटना पर दया का कोई भी तर्क ना सुना जाए, क्योंकि अपराध पूरी तरह से सोच समझकर ओर षड्यंत्र रचकर योजना से किया गया। अतः शीघ्र से शीघ्र फास्ट ट्रैक कोर्ट में इस मामले को लेकर दोषों को दंड देंगे तब जाकर अपराधियों में कानून हाथ में लेने या किसी बेटी की इज्जत तार-तार करने से पहले 10 बार सोचेंगे साथ ही स्कूल संचालक व होटल पर भी कार्यवाही हो। पुलिस प्रशासन विरोध प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थीयो व समाज जनों पर कार्यवाही कर मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है, जो कि न्याय संगत नहीं है, इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर दोषी युवकों को फांसी की सजा तय की जाए।
Home
धार
राजोद ~ रतलाम में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर नगर का हिन्दू समुदाय नाराज व स्तब्ध~~
पवन वीर राजोद 9993688124~~

Post A Comment: