*मनावर ~खाद्य परीक्षण की कार्यवाही के डर से व्यापारी मजबूर*~~
*प्रायवेट संस्था ने व्यापारीयों को दी फ़ोन पर दी गलत जानकारी*~~
*मनावर से 3 किमी दूर सिंघाना मार्ग की निजी होटल में बुलाया गया व्यापारियों को*~~
निलेश जैन मनावर ~~
26 सिंतबर गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न दुकानदारों छोटे बड़े व्यापारियों को खाद विभाग के कर्मचारियों के नाम से फोन लगाकर दिनांक 26 सितंबर गुरुवार की सुबह 11 बजे सिंघाना मार्ग स्थित ग्राम कुराड़खाल की एक निजी होटल में अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण में शामिल होने व प्रशिक्षण शुल्क के नाम पर 12 सौ रुपए अदा कर प्रशिक्षण लेने के लिए विवश किया गया था । व्यापारीयों को फोन पर कंपनी के कर्मचारी द्वारा स्पष्ट रूप से बताया गया था कि खाद्य विभाग वह भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप आपको यह प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से लेना है। जिसका शुल्क राशी 1200 सौ रखा गया है यदि आप उक्त प्रशिक्षण नहीं लेते हैं तो आपका रजिस्ट्रेशन निरस्त हो जाएगा वह आगे जब आप इसे रिन्यू करवाएंगे तो इसमें काफी दिक्कतें आएगी। प्रशिक्षण के पश्चात संबंधित कंपनी द्वारा आपको एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा । खाद्य विभाग का नाम लेकर एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा मनावर ,धरमपुरी तहसील के समस्त होटल निर्माता रेस्टोरेंट संचालक थोक बिक्री व फूटकर लाइसेंसधारी व्यापारियों की प्रशिक्षण रखा गया था। वही इस बेन्टो ग्रीन स्किल प्राइवेट लिमिटेड ( bentogreen pvt ltd ) वेस्ट बंगाल के कर्मचारियों द्वारा केम्प में व्यापारियों को परीक्षण हेतु प्रोजेक्टर से मास्टर ट्रेनर द्वारा खाद्य सामग्री बेचने वालों को विभिन्न प्रकार की सुरक्षा जानकारियां दी गई । 1200 रुपए लेकर कंपनी की रसीद भी काटी जा रही थी। जिसमे लाइसेंस का पंजीयन व नवीनीकरण हेतु गाइड लाइन के हिसाब से लिया जा रहा था। व्यापारियों ने बताया कि कंपनी के कर्मचारियों द्वारा लोगो को जबरजस्ती बुलाया गया । कुछ लोगों ने कंपनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी ने नहीं आने पर लाइसेंस निरस्त करने की बात कही थी जिसके डर से हम सभी आए हैं ।
*मंदी के दौर में सरकार कर रही मनमानी*
व्यापारी पर मंदी की मार ऊपर से सरकार के रोज नए नए नियम जिसमें पीस रहा व्यापारी हाल में बाजार में लगभग सभी व्यापार में आर्थिक मंदी का दौर जारी है व्यापारी वर्ग इस मंदी में पहले से ही काफी नुकसान में जा चुका है वह इससे जूझ रहा है अब इतनी मंदी में यदि भारत सरकार छोटे बड़े व्यापारियों से प्रशिक्षण के नाम पर इन कंपनियों को लाखों करोड़ों रुपयों का फायदा पहुंचाते हुए दिखाई दे रही है। कई व्यापारियों का कहना था कि यह एक प्रकार की तानाशाही है जो व्यापारियों से खाद विभाग का डर बताकर उनसे इस तरह की मनमानी की जा रही है।
Home
धार
*मनावर ~खाद्य परीक्षण की कार्यवाही के डर से व्यापारी मजबूर*~~
*प्रायवेट संस्था ने व्यापारीयों को दी फ़ोन पर दी गलत जानकारी*~~
*मनावर से 3 किमी दूर सिंघाना मार्ग की निजी होटल में बुलाया गया व्यापारियों को*~~
निलेश जैन मनावर ~~

Post A Comment: