बड़वानी~14 सितंबर को जिले के समस्त शासकीय,अशासकीय स्कूलों तथा  आंगनवाड़ियों में निरंतर वर्षा के मद्देनजर अवकाश घोषित~~


बड़वानी / जिले में हो रही निरंतर वर्षा के मद्देनजर आज 14 सितंबर को जिले के समस्त शासकीय,अशासकीय स्कूलों तथा  आंगनवाड़ियों में अवकाश घोषित किया गया है। इस कारण आज जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक की कक्षाएं एवं आंगनवाड़ी नहीं लगेंगी।
      जिला शिक्षा अधिकारी श्री महेश निहाले से प्राप्त जानकारी अनुसार कलेक्टर द्वारा घोषित किए गए अवकाश के यह निर्देश मदरसा, सीबीएसई, केंद्रीय विद्यालयों पर भी लागू होगा।


Share To:

Post A Comment: