*मनावर~परफेक्ट एकेडमी में पौधारोपण कर पेड़-पौधो को बचाने का लिया संकल्प* ~~
निलेश जैन मनावर~~
मनावर = आज 3 अगस्त को परफेक्ट एकेडमी द्वारा ग्रीन-डे मनाया गया । जिसमें मुख्य अतिथि मनावर एस.डी.एम. सत्यनारायण दर्रो व विशेष अतिथी टीआई संजय रावत एवं वरिष्ठ लेखक व पत्रकार स्वप्निल शर्मा की उपस्थित रहे में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिथियों का स्वागत संस्था के संचालक रविन्द्र पाटीदार ने किया। इस अवसर पर एस.डी.एम सत्यनारायण दर्रो ने संस्था के बच्चों को पर्यावरण के बारे में समझाया व स्कूल के मैनेजमेंट से कहा कि पर्यावरण व स्वच्छता के ऐसे आयोजन होते रहे , जिससे बच्चे पर्यावरण व स्वच्छता के लिए जागरुक बने । टीआई संजय रावत ने कहा कि बच्चों आज पर्यावरण के प्रति हमें जागरुक क्यों होना पड़ रहा है जो आज से सौ साल पहले इतने पेड़-पौधे थे । वह आज नहीं है जिससे प्रकृति का संतुलन बिगड़ता जा रहा है। जिसको लेकर आज पूरी दूनिया चिंतित है ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में हमे ऑक्सीजन की कमी होगी व ऑक्सीजन साथ में लेकर चलना पड़ेगा। कार्यक्रम में मोजूद बच्चों को जितने भी पौधे लगाए उन्हे जीवीत रखने का संकल्प दिलाया गया । बच्चों के माध्यम से घर, परिवार व समाज में पर्यावरण के प्रति जागरुकता लाने का सन्देश दिया। साथही पर्यावरण के प्रति एक नाटक के माध्यम से छात्र नित्या पाटीदार, अंशिका बडोदिया, भ्रामरी पँवार, आन्नदी सोलंकी आस्था मिश्रा, भव्या संस्त्या, वैष्णवी गुप्ता, बबीता मण्डलोई, कुनिशा पाटीदार व जिंजर पाटीदार ने पौधे को काटते है तो उन्हे भी दर्द होता है, व पेड़-पौघे काटने से क्या नुकसान होता है का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका ममता जायसवाल, शिक्षिका सुनिता लोधी ने किया व स्वागत भाषण संस्था प्राचार्य हेनरी डिसूजा ने किया।
Home
धार
*मनावर~परफेक्ट एकेडमी में पौधारोपण कर पेड़-पौधो को बचाने का लिया संकल्प* ~~निलेश जैन मनावर~~


Post A Comment: